BlogOthers

कारगिल विजय दिवस पर रोटरी क्लब बक्सर ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि

बक्सर कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को रोटरी क्लब बक्सर की ओर से कमलदह तालाब स्थित कारगिल स्मारक पर श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया. रोटरी क्लब के अध्यक्ष निर्मल कुमार सिंह के नेतृत्व में क्लब के सदस्यों ने राष्ट्र की आन, बान और शान की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर वीर शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया.

कार्यक्रम में करीब 25 से 30 रोटरी सदस्यों ने भाग लेकर अमर सपूतों के प्रति कृतज्ञता और श्रद्धा प्रकट की. इस दौरान रोटरी क्लब के अध्यक्ष निर्मल कुमार सिंह ने कहा कि कारगिल विजय दिवस हर वर्ष 26 जुलाई को मनाया जाता है. यह दिन वर्ष 1999 के कारगिल युद्ध में पाकिस्तानी घुसपैठियों के खिलाफ भारतीय सेना की ऐतिहासिक जीत और ऑपरेशन विजय की सफलता का प्रतीक है.

उन्होंने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर जवानों का बलिदान देशवासियों के लिए हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा. श्रद्धांजलि अर्पित करने के बाद रोटरी सदस्यों ने भारत माता की जय और वंदे मातरम के गगनभेदी नारे लगाए.

इसके बाद कमलदह तालाब परिसर में स्थित महात्मा गांधी की आदमकद प्रतिमा पर भी माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गयी.

कार्यक्रम में रोटरी क्लब के अध्यक्ष निर्मल कुमार सिंह, सचिव मनोज वर्मा, मीना सिंह, राजकुमार सिंह, गोपाल जी केशरी, अनिल जायसवाल, एसएम साहिल, अरुण कुमार सिंह, शिवाधार तिवारी, अमरनाथ कांस्यकार, नरेश पोद्दार, अनिल मानसिंहका, मनोज सराफ, अनिल केसरी, प्रभुनाथ सिंह, परशुराम वर्मा, अरुण वर्मा, ई. राहुल राघवन, शमशाद अली सहित अन्य रोटरी सदस्य मौजूद रहे.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!