BlogOthers

कैम्ब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों की नीट (यूजी) में शानदार सफलता. विद्यालय में खुशी की लहर

बक्सर. कैम्ब्रिज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बक्सर के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर की प्रतिष्ठित मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट (यूजी) में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय, अभिभावकों और जिले का नाम गौरवान्वित किया है. विद्यार्थियों की सफलता पर विद्यालय में हर्ष का माहौल है.

विद्यालय की छात्रा श्रेया गुप्ता ने 601 अंक प्राप्त कर कैटेगरी रैंक 4345 हासिल की. वहीं रिद्धिमा केशरी ने 579 अंक प्राप्त करते हुए ऑल इंडिया रैंक (AIR) 18379 अर्जित की. इसके अलावा अनु मौर्या ने 544 अंक प्राप्त कर कैटेगरी रैंक 20791 हासिल करते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया.

विद्यालय के निदेशक डॉ. मोहन चौबे ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पण और अभिभावकों के सतत सहयोग का परिणाम है. उन्होंने कहा कि कैम्ब्रिज स्कूल के विद्यार्थी भविष्य में भी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहेंगे.

विद्यालय के कार्यकारी प्राचार्य बी. एस. राव, प्राचार्य मिथिलेश कुमार चौबे तथा उप-प्राचार्य कृष्णकांत ओझा और धर्मवीर दुबे ने सफल विद्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह सफलता विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित शैक्षणिक वातावरण और विद्यार्थियों के निरंतर परिश्रम का प्रतिफल है.

विद्यालय परिवार ने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास जताया कि वे चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देकर समाज और देश का नाम रोशन करेंगे.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!