बक्सर : जाम से मिलेगी राहत! डीएम-एसपी ने दिए सख्त निर्देश, यातायात व्यवस्था को नए सिरे से दुरुस्त करने की तैयारी शुरू


बक्सर : शहर में लगातार बढ़ते जाम की समस्या को लेकर प्रशासन अब सख्त मोड में आ गया है। जेल-पइन रोड, वीर कुंवर सिंह सेतु एवं गोलंबर से प्रतापसागर स्थित एनएच-922 टोल प्लाजा तक अक्सर लगने वाले जाम को रोकने के लिए शनिवार को समाहरणालय सभागार में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।
इस बैठक की संयुक्त अध्यक्षता जिलाधिकारी डॉ. विद्यायनंद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक शुभम आर्य ने की। बैठक में कई अहम फैसले लिए गए—

🚦 लिए गए प्रमुख निर्णय
🔹 एनएच-922 टोल प्लाजा
— एक लेन में कतारबद्ध तरीके से वाहन छोड़ने का निर्देश
— टोल प्रबंधन को सख्ती से अनुपालन करने को कहा गया
🔹 वीर कुंवर सिंह सेतु
— यदि कोई वाहन ब्रिज पर खराब होता है तो तुरंत क्रेन से हटाया जाएगा
— गोलंबर के पास 24×7 क्रेन उपलब्ध रखने का आदेश
🔹 यूपी जाने वाले ट्रकों पर कार्रवाई
— नंबर प्लेट ढककर टैक्स चोरी करने वालों पर कड़ी जांच और जुर्माना
— जिला परिवहन पदाधिकारी को सख्त निगरानी का निर्देश
🔹 वाहन जांच प्रक्रिया में बदलाव
— सड़क पर जांच के दौरान जाम न लगे, इसलिए
उपयुक्त स्थान पर ही वाहन जांच की जाएगी
🔹 पार्किंग व्यवस्था सुधरेगी
— गोलंबर से सिंडिकेट रोड होते हुए
बाईपास ज्योति चौक तक उपयुक्त पार्किंग स्थल चिन्हित करने का आदेश
🔹 अतिक्रमण हटेगा
— नगर परिषद को विस्तृत कार्य-योजना बनाकर
सड़कें अतिक्रमण मुक्त करने का निर्देश
—
प्रशासन का कहना है कि—
> “यातायात व्यवस्था सुधारना प्राथमिकता है… किसी भी स्थिति में आम जनता को जाम की समस्या से परेशान नहीं होने दिया जाएगा।”



