BlogOthers

कारगिल विजय दिवस पर शहीदों को नमन, साबित खिदमत फाउंडेशन ने स्मृति में लगाए 11 पौधे

बक्सर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर साबित खिदमत फाउंडेशन, बक्सर के सदस्यों ने रविवार को कवलदह पोखरा स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर देश के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान संस्था की ओर से शहीदों की स्मृति में 11 पौधे लगाए गये और उनके संरक्षण का संकल्प लिया गया.

संस्था के संस्थापक डॉ. दिलशाद आलम ने कहा कि कारगिल युद्ध में मातृभूमि की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों को देश कभी नहीं भुला सकता. उनका साहस, त्याग और बलिदान प्रत्येक भारतीय के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा. हमारे वीर शहीद अमर हैं.

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सदस्यों ने शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वीर जवानों को नमन किया. साथ ही देश की सेवा में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले शहीद मोहम्मद असलम को भी श्रद्धांजलि दी गयी.

इस अवसर पर संस्था के संस्थापक डॉ. दिलशाद आलम, महताब अली, राहुल गुप्ता, नज़बुन निशा, रवि कुमार, साबित रोहतासवी, ब्रजेश सिंह, डॉ. मनीष कुमार (आरएमओ) सहित संस्था के अन्य सदस्य एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे.

कार्यक्रम का समापन देशभक्ति, पर्यावरण संरक्षण और शहीदों के आदर्शों पर चलने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!