BlogOthersPolitics

भरत भूषण तिवारी को न्याय दिलाने सड़क पर उतरे युवा, कैंडल मार्च निकालकर की निष्पक्ष जांच की मांग

 

बक्सर। भोजपुर जिले के शाहपुर प्रखंड के बेलौटी गांव निवासी भरत भूषण तिवारी की कथित पुलिस एनकाउंटर में हुई मौत के विरोध में बक्सर में युवाओं ने कैंडल मार्च निकालकर न्याय की मांग की। संकल्प सेवा के बैनर तले आयोजित इस शांतिपूर्ण प्रदर्शन का नेतृत्व अभिषेक मिश्रा ने किया।

कैंडल मार्च के दौरान युवाओं ने भरत भूषण तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। युवाओं ने कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिल जाता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा।

कार्यक्रम के समापन पर अंकित पांडेय ने उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि न्याय मिलने तक यह आंदोलन जारी रहेगा और लोकतांत्रिक तरीके से अपनी आवाज उठाई जाती रहेगी।

प्रदर्शन में ऋषु, आनंद, सिद्धार्थ, आदित्य, अंकित पांडेय, रोहित तिवारी, मोहित तिवारी, सनी सिंह, सूर्या, नितेश समेत संकल्प सेवा के सभी सदस्यों के अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, पदाधिकारी तथा सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

कैंडल मार्च के दौरान लोगों ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी मांगों को रखा और भरत भूषण तिवारी प्रकरण में निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच सुनिश्चित करने की अपील की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!