राजपुर विधानसभा के नवनिर्वाचित जदयू विधायक संतोष कुमार निराला का हुवा भव्य स्वागत


बक्सर। राजपुर विधानसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित जदयू विधायक संतोष कुमार निराला शनिवार शाम अपने प्रथम आगमन पर धनसोइ, बन्नी और तियरा बाजार में भव्य स्वागत से अभिभूत हो गए। स्थानीय ग्रामीणों और एनडीए कार्यकर्ताओं ने बाजे-गाजे, फूल-मालाओं, आतिशबाजी और जुलूस के साथ उनका जोरदार अभिनंदन किया।

धनसोइ बाजार में कार्यकर्ताओं ने जेसीबी से फूलों की वर्षा कर विधायक निराला का स्वागत किया, जिससे पूरा इलाका उत्सव के माहौल में डूब गया। डीजे की धुन पर एनडीए समर्थक नाचते-झूमते हुए उनके साथ जुलूस में आगे बढ़ते दिखे।
जुलूस मिडिल स्कूल धनसोइ से होते हुए मुख्य बाजार और धनसोइ थाना मोड़ तक निकाला गया। रास्ते भर ‘एनडीए गठबंधन जिंदाबाद’ और ‘संतोष कुमार निराला जिंदाबाद’ के नारों से क्षेत्र गुंजायमान रहा। स्थानीय लोगों ने विधायक को फूल-मालाओं से लादते हुए क्षेत्र के विकास को लेकर उम्मीदें जताईं।

मां दुर्गा का आशीर्वाद लिया
धनसोइ पहुंचने के बाद विधायक संतोष कुमार निराला ने दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना की और क्षेत्र की जनता का आभार जताया। उन्होंने कहा कि—
> “यह जीत जनता के विश्वास और समर्थन का परिणाम है। मैं राजपुर विधानसभा के सर्वांगीण विकास के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करूंगा।”
उन्होंने बेहतर सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और किसानों की समस्याओं के समाधान को अपनी प्राथमिकता बताया।

कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र नारायण सिंह, पुना सिंह, जयप्रकाश राय, उपेंद्र सिंह यादव, धर्मेंद्र मिश्रा, धर्मेंद्र पांडेय, सुगन्ध कुमार, जदयू की ओर से भगवान सिंह कुशवाहा, अमित सिंह कुशवाहा, जितेंद्र सिंह, वीर राय समेत अनेक एनडीए कार्यकर्ता मौजूद रहे।



