रामजी पाठक मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 10वां वार्षिकोत्सव. बच्चों की शानदार प्रस्तुतियों ने जीता दिल

बक्सर (राजपुर):नई बस्ती बडका राजपुर स्थित रामजी पाठक मेमोरियल स्कूल में दसवां वार्षिकोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया. कार्यक्रम में बच्चों द्वारा नाटक, नृत्य, भाषण और कविता जैसी विविध सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया.
कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व प्रधानाचार्य एवं सेवानिवृत्त शिक्षक शिवजी पाठक द्वारा दीप प्रज्वलित एवं फीता काटकर किया गया. इस अवसर पर विशेष अतिथि के रूप में अखिलेश्वर दुबे और वीरेंद्र दुबे उपस्थित रहे. मंच संचालन रुद्र पाठक ने किया.
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण “नारी तुम शक्ति हो” विषय पर बच्चों की प्रस्तुति रही, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा. विद्यालय के मार्गदर्शक बृजराज पाठक ने कहा कि विद्यालय में शिक्षा के साथ-साथ संस्कार पर विशेष ध्यान दिया जाता है. यहां के शिक्षक-शिक्षिकाएं बच्चों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ सामाजिक और नैतिक मूल्यों से भी जोड़ते हैं.
उन्होंने कहा कि देश का भविष्य बच्चों पर निर्भर करता है, इसलिए उनमें अच्छे संस्कार का होना बेहद जरूरी है.
इस अवसर पर क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और अभिभावक उपस्थित रहे. इनमें संतोष यादव, श्रीमन नारायण राय, ललन सिंह, पीडी सुमन, जन्मेजा पाठक, संजय पासवान, शिवजी यादव (मुखिया), रतन दुबे, कन्हैया दुबे, आलोक कुमार, अविनाश कुमार, गौरव सिंह, हिमांशु पाठक, भावेश कुमार तिवारी, राजकुमार राय सहित अन्य लोग शामिल रहे.




