
बक्सर बिहार के सभी प्राथमिक एवं मध्य विद्यालयों में आयोजित शिक्षक-अभिभावक संगोष्ठी के तहत वार्षिक परीक्षा के बाद प्रगति पत्र वितरण कार्यक्रम किया गया।
इसी क्रम में बक्सर जिले के इटाढ़ी प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय खरहना में भी कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों को प्रगति पत्र वितरित किए गए। साथ ही उन्हें प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से विभिन्न कक्षाओं के अव्वल छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस पहल से बच्चों में पढ़ाई के प्रति उत्साह और प्रतिस्पर्धा की भावना देखने को मिली।
विद्यालय की ओर से अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया। बच्चों को नियमित विद्यालय भेजने और उनकी शिक्षा में सहयोग देने वाले अभिभावकों को “पैरेंट्स ऑफ द ईयर” अवार्ड से नवाजा गया।
इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने नए शैक्षणिक सत्र के लिए सभी बच्चों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
कार्यक्रम में प्रधान शिक्षक राकेश कुमार, शिक्षक अजीत राव (आरपी), अतीन्द्र पाल, शिक्षिका आरती कुमारी सहित विद्यालय शिक्षा समिति के सदस्य एवं बच्चों के अभिभावक उपस्थित रहे।




