BlogCrimeEntertainmentOthersPolitics

लालगंज के प्रियदर्शी नगर में एरोलिंक केयर का निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, डॉ. शिवजी सिंह ने कहा- जरूरतमंदों तक पहुंचें स्वास्थ्य सुविधाएं

बक्सर। स्वस्थ एवं सशक्त समाज के निर्माण के उद्देश्य से शनिवार को सदर प्रखंड के प्रियदर्शी नगर, सोनमती इंडेन गैस गोदाम के समीप, इटाढ़ी रोड, शिवाजी पथ, लालगंज में एरोलिंक केयर के माध्यम से निःशुल्क स्वास्थ्य एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के विभिन्न गांवों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे और चिकित्सकों से स्वास्थ्य संबंधी परामर्श लेकर निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया।

यह स्वास्थ्य सेवा कार्यक्रम पी.एस.एस. नेशनल फाउंडेशन ट्रस्ट के माध्यम से जनसेवा एवं जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित किया गया। शिविर में लालगंज, गुरदास मठिया, हुकहा, बोक्सा, महदह, पी.सी. कॉलेज, पांडेय पट्टी, वरुणा, बनारपुर समेत आसपास के कई गांवों के लोगों ने पहुंचकर अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच करायी।

शिविर के दौरान लोगों की निःशुल्क रक्त शर्करा और रक्तचाप की जांच की गयी। जांच के बाद चिकित्सकों ने मरीजों को आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया। जरूरत के अनुसार लोगों को निःशुल्क दवाएं भी उपलब्ध करायी गयीं। शिविर में पहुंचे लोगों ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के स्वास्थ्य शिविर से आर्थिक रूप से कमजोर और जरूरतमंद लोगों को काफी सुविधा मिलती है।

आरती व वंदना के साथ हुआ शुभारंभ

कार्यक्रम का शुभारंभ महंत चंद्रभान दास की आरती एवं वंदना के साथ हुआ। इसके बाद विधिवत रूप से स्वास्थ्य शिविर का उद्घाटन किया गया और लोगों को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने का कार्य शुरू हुआ।

शिविर में डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, पंजीकृत आयुर्वेद रत्न, डॉ. आशुतोष कुमार सिंह, एमबीबीएस, डॉ. एस.जे. सिंह, एमबीईएच, एमडी, डॉ. आर.के. सिंह, एमबीईएच तथा डॉ. आर.एच. सिंह, बीएएमएस उपस्थित रहे। चिकित्सकों ने शिविर में पहुंचे लोगों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को सुना और आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया।

जरूरतमंदों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाना उद्देश्य

प्रबंधक डॉ. शिवजी सिंह ने कहा कि स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर के माध्यम से जनसेवा का यह प्रयास लगातार जारी रहेगा।

शिविर के दौरान स्वास्थ्य जांच के साथ लोगों को नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, संतुलित खान-पान और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति भी जागरूक किया गया। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी जरूरतमंद लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने के उद्देश्य से इस प्रकार के जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किये जाते रहेंगे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!