BlogCrime

बक्सर में अग्निकांड रोकथाम को लेकर जनजागरूकता रैली,

बक्सर। जिला मुख्यालय पटना से प्राप्त आदेश एवं जिला अग्निशमन पदाधिकारी विनोद कुमार यादव के निर्देशानुसार जिले में अग्निकांड की घटनाओं की रोकथाम को लेकर व्यापक स्तर पर जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी सुनंदा कुमारी के नेतृत्व में अग्निशमन विभाग की टीम द्वारा जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया।

रैली के माध्यम से आम लोगों को आग लगने की घटनाओं से बचाव के उपाय, सावधानियां और आपात स्थिति में अपनाए जाने वाले जरूरी कदमों की जानकारी दी गई। विभागीय कर्मियों ने ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में जाकर लोगों को विशेष रूप से मार्च से जून तक के अग्नि प्रवण काल में सतर्क रहने की अपील की।

इस दौरान लोगों को बताया गया कि तेज गर्मी और लापरवाही के कारण आग लगने की घटनाएं बढ़ जाती हैं, जिससे जान-माल का भारी नुकसान हो सकता है। इसलिए बिजली के उपकरणों का सावधानीपूर्वक उपयोग, गैस सिलेंडर की नियमित जांच और खुले में आग जलाने से बचने की सलाह दी गई।
अग्निशमन विभाग ने आम जनता से अपील की है कि किसी भी प्रकार की आगजनी की घटना होने पर तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचना दें, ताकि समय रहते आग पर काबू पाया जा सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!