BlogOthers

बक्सर में अक्षय तृतीया पर “ZELDA” ज्वेलरी कलेक्शन का भव्य लॉन्च, ग्राहकों की उमड़ी भीड़

आर के ज्वेलर्स में आधुनिक और पारंपरिक डिज़ाइनों का अनोखा संगम, 22 कैरेट शुद्धता बनी खास आकर्षण

बक्सर:अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर बक्सर शहर के यमुना चौक स्थित आर के ज्वेलर्स में “ZELDA” 22 कैरेट ज्वेलरी कलेक्शन का भव्य शुभारंभ किया गया। इस खास मौके पर शोरूम में उत्साह का माहौल रहा और बड़ी संख्या में ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। नए कलेक्शन को देखने और खरीदारी करने के लिए लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला।

आर के ज्वेलर्स के प्रोप्राइटर विनय कुमार ने बताया कि “ZELDA” कलेक्शन को खासतौर पर आधुनिक युवाओं की पसंद और वर्तमान ट्रेंड को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि आज के युवा पारंपरिक ज्वेलरी के साथ कुछ यूनिक और स्टाइलिश डिज़ाइन की तलाश में रहते हैं, और यह कलेक्शन उसी सोच का परिणाम है।

उन्होंने आगे बताया कि इस कलेक्शन में टेम्पल ज्वेलरी, प्रीमियम ज्वेलरी, एंटीक ज्वेलरी के साथ-साथ कई आकर्षक और मॉडर्न डिज़ाइनों की विस्तृत रेंज शामिल की गई है। हर ज्वेलरी पीस को इस तरह डिजाइन किया गया है कि वह पारंपरिक लुक के साथ आधुनिक स्टाइल को भी दर्शाए।

विनय कुमार के अनुसार “ZELDA” कलेक्शन की सबसे बड़ी खासियत इसकी बेहतरीन फिनिशिंग, यूनिक डिज़ाइन और 22 कैरेट शुद्धता है, जो इसे अन्य कलेक्शनों से अलग बनाती है। लॉन्च के साथ ही यह कलेक्शन ग्राहकों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रहा है।

अक्षय तृतीया के महत्व पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि इस दिन सोना खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन खरीदा गया सोना समय के साथ मूल्य और महत्व में वृद्धि करता है। सोना एक ऐसी धरोहर है जिसका क्षय नहीं होता, बल्कि समय के साथ उसका रूप बदलता है, इसलिए लोग इसे निवेश और परंपरा दोनों के रूप में खरीदते हैं।

इस अवसर पर आर के ज्वेलर्स द्वारा ग्राहकों के लिए विशेष कलेक्शन उपलब्ध कराया गया है, जिसमें आकर्षक डिज़ाइन, उचित मूल्य और भरोसेमंद गुणवत्ता ग्राहकों को अपनी ओर आकर्षित कर रही है।

अगर आप भी इस अक्षय तृतीया पर कुछ खास और यूनिक खरीदना चाहते हैं, तो “ZELDA” ज्वेलरी कलेक्शन एक बेहतरीन विकल्प साबित हो सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!