OthersPolitics

बक्सर में एनडीए की विशाल बैठक, उपचुनाव में कन्हैया कुमार के समर्थन में एकजुट हुए नेता

बुढ़िया कली माई मंदिर के पास मैरिज हॉल में जुटे एनडीए घटक दल, भारी मतों से जीत दिलाने की अपील

बक्सर में स्थानीय निकाय उपचुनाव को लेकर एनडीए गठबंधन ने अपनी ताकत झोंकनी शुरू कर दी है। इसी क्रम में शहर के बायपास रोड स्थित बुढ़िया कली माई मंदिर के पास प्रभाव मैरिज हॉल में एनडीए की एक विशाल बैठक आयोजित की गई।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा के जिला अध्यक्ष ने की, जबकि मंच संचालन जदयू जिला अध्यक्ष राजकुमार शर्मा ने किया। इस दौरान भोजपुर-बक्सर स्थानीय निकाय उपचुनाव के जदयू प्रत्याशी कन्हैया कुमार और निवर्तमान विधान पार्षद राधा चरण साह भी मौजूद रहे।

बैठक में एनडीए के विभिन्न घटक दलों के जिला अध्यक्षों सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। इनमें विंध्याचल सिंह कुशवाहा, अखिलेश कुमार सिंह, बलिराम कुशवाहा, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष रामकुमार सिंह, जदयू नेता विनोद कुमार सिंह, राजवंश सिंह और विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह प्रमुख रूप से शामिल थे।

सभा को संबोधित करते हुए राजपुर विधायक संतोष कुमार निराला, डुमरांव विधायक राहुल सिंह और ब्रह्मपुर से एनडीए प्रत्याशी हुलास पांडेय ने कार्यकर्ताओं में उत्साह भरते हुए कन्हैया कुमार को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की

 

नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में पंचायती राज व्यवस्था के माध्यम से विकास कार्यों को गति मिली है। पंद्रहवें वित्त आयोग और विभिन्न योजनाओं के जरिए नगर निकायों में विकास की नई धारा बह रही है।

सभा के अंत में मौजूद जनसमूह ने एनडीए गठबंधन के समर्थन में जमकर नारेबाजी की और कन्हैया कुमार की जीत सुनिश्चित करने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!