
बक्सर। बक्सर कैम्ब्रीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल द्वारा सीबीएसई बोर्ड 10वीं एवं 12वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के सम्मान में कथकौली कैम्पस में “प्रतिभा सम्मान समारोह-2026” का भव्य आयोजन किया गया। समारोह में 90 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय निदेशक डॉ. मोहन चौबे, एक्जीक्यूटिव प्राचार्य बी. एस. राव, प्राचार्य एम. के. चौबे, उप-प्राचार्य कृष्णकांत ओझा एवं धर्मवीर दूबे, उप-प्राचार्या रीता सिंह तथा अभिभावक प्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इसके बाद मां सरस्वती के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई।
अपने संबोधन में मुख्य अतिथि डॉ. मोहन चौबे ने कहा कि विद्यार्थियों की सफलता के पीछे उनकी मेहनत, अनुशासन, दृढ़ संकल्प और निरंतर अभ्यास की बड़ी भूमिका है। उन्होंने अभिभावकों के सहयोग को भी बच्चों की उपलब्धि का अहम आधार बताया। साथ ही कक्षा 9वीं, 10वीं, 11वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को टॉपर्स से प्रेरणा लेने की बात कही।

10वीं और 12वीं के टॉपर्स को मिला लैपटॉप
कक्षा 10वीं के विद्यालय टॉपर आशीष कुमार गुप्ता एवं कुमारी अन्वी ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। दोनों विद्यार्थियों को विद्यालय निदेशक द्वारा लैपटॉप, प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
वहीं 12वीं विज्ञान संकाय के टॉपर चंद्रप्रकाश राय (93.4%) तथा वाणिज्य संकाय के टॉपर विनायक सिंह (94.2%) को भी लैपटॉप, प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं मोमेंटो देकर पुरस्कृत किया गया।
95 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वालों को टैबलेट
कक्षा 10वीं में 95 प्रतिशत या उससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले आदर्श कुमार ठाकुर, खुशी कुमारी एवं आयुष गुप्ता को टैबलेट, प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।
90 प्रतिशत से अधिक अंक पाने वाले छात्र-छात्राओं को स्मार्ट वॉच
12वीं कक्षा में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले आदर्श उपाध्याय, धृति, नीलम कुमारी, उन्नति राय, सान्या कुमारी एवं अक्षत पाण्डेय को स्मार्ट वॉच, प्रशस्ति पत्र, मेडल एवं मोमेंटो
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर अभिभावकों एवं विद्यार्थियों से खचाखच भरा रहा। सम्मान प्राप्त कर छात्र-छात्राओं के चेहरे खुशी से खिल उठे। मंच संचालन रवि पांडेय ने किया। समारोह को सफल बनाने में रवि सिंह, बृजेश कुमार, पुष्पंजय कश्यप, संजय राय, खुशबू कुमारी, संजय द्विवेदी, अंकुर कुमार, संजय श्रीवास्तव, दिनकर दत्त मिश्रा, गिरिजेश मिश्रा, अशोक कुमार, शशिकांत ओझा, ओम प्रकाश, कृष्णा कुमार सिंह एवं राजेश कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षकों एवं कर्मियों का योगदान रहा।




