राजपुर विधायक संतोष निराला के एक वर्ष पूरे होने पर भव्य सम्मान समारोह, 21 मीटर की पगड़ी पहनाकर किया सम्मानित

बक्सर। राजपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व परिवहन मंत्री संतोष कुमार निराला के विधायक के रूप में सफलतम एक वर्ष पूर्ण होने पर उनके सम्मान में भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम श्री संतोष राय के आवास पर आयोजित हुआ, जहां भाजपा एवं एनडीए के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विधायक को सम्मानित किया.
इस अवसर पर भाजपा नगर महामंत्री अंजय चौबे एवं रोहित मिश्रा ने विधायक संतोष कुमार निराला को 21 मीटर की भव्य पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया. साथ ही प्रभु श्रीरामलला की दिव्य तस्वीर भेंट कर उनके एक वर्ष के कार्यकाल की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं.
समारोह में एनडीए के कई वरिष्ठ नेता एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे. प्रमुख रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता राम विनोद चौधरी, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य धनंजय राय, जिला महामंत्री धनंजय त्रिगुण एवं लक्ष्मण शर्मा, जिला प्रवक्ता सतीश दुबे, नगर अध्यक्ष ज्वाला सैनी, शिव बिहारी पांडेय, संयोजक भाष्कर प्रताप सिंह, नीतीश मिश्रा, अंकित राय, दीपक, चंदन सिंह, पंकज उपाध्याय एवं सिद्धार्थ शामिल रहे.

इसके अलावा लोहार कमेटी के अध्यक्ष सत्येंद्र शर्मा, जदयू महासचिव बबलू पांडेय, जितेंद्र सिंह, राहुल दुबे, रूपेश चौरसिया, राम जी शाह, सुमित उपाध्याय, मुन्ना शर्मा, बलिराम केशरी, आयुष वर्मा, सोनू मिश्रा, शमशेर खान, लाला पाठक, राजीव कुशवाहा एवं रमेश कुशवाहा सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे.
समारोह के दौरान विधायक के एक वर्ष के कार्यकाल को लेकर उत्साह दिखा तथा उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए आगे भी जनसेवा के कार्यों में सक्रिय रहने की शुभकामनाएं दीं.




