Others

गोल्ड मेडल विजेता खिलाड़ियों का बक्सर स्टेशन पर भव्य स्वागत

बक्सर। संयुक्त अरब अमीरात (UAE) में आयोजित AAMPC एशियन बायथलॉन, ट्रायथलॉन एवं लेजर रन चैंपियनशिप-2026 में स्वर्ण पदक जीतकर देश और जिले का नाम रोशन करने वाले बक्सर के खिलाड़ियों का रेलवे स्टेशन पर भव्य स्वागत किया गया। खिलाड़ियों के बक्सर पहुंचने पर भाजपा नगर पश्चिमी संयोजक पवन चौरसिया के नेतृत्व में उनके समर्थकों और साथियों ने फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया।

सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों में कमरपुर पंचायत निवासी चंदन कुमार साहनी और लालगंज निवासी चांदनी कुमारी साहनी शामिल रहे। इस दौरान स्टेशन पर मौजूद लोगों ने खिलाड़ियों का गर्मजोशी से स्वागत करते हुए उनकी उपलब्धि पर खुशी जाहिर की।

मौके पर पवन चौरसिया ने कहा कि बक्सर के खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर स्वर्ण पदक जीतकर पूरे जिले को गौरवान्वित किया है। उनकी मेहनत, लगन और सफलता युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि बक्सर की मिट्टी में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। ऐसे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है।

उन्होंने खिलाड़ियों को इस ऐतिहासिक उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!