बक्सर ITI में 7 जनवरी को टाटा मोटर्स का मेगा कैंपस प्लेसमेंट, 600 पदों पर भर्ती

बक्सर
बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के अंतर्गत राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (Govt. ITI), बक्सर के तत्वावधान में दिनांक 07 जनवरी 2026 को कैंपस प्लेसमेंट सह अप्रेंटिसशिप चयन शिविर का आयोजन किया जाएगा।
इस मेगा प्लेसमेंट कैंप में Tata Motor Ltd., लखनऊ (उत्तर प्रदेश) प्लांट को आमंत्रित किया गया है। चयन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क होगी और इसमें आईटीआई पास अभ्यर्थियों को सुनहरा अवसर मिलेगा।
🔹 भर्ती का विवरण
1️⃣ Temporary Workmen पद
कंपनी: Tata Motor Ltd., Lucknow (UP)
पद संख्या: 300
पद का नाम: Temporary Workmen
आयु सीमा: 18 से 32 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता: ITI Pass (2018 से 2025)
वेतन: ₹14,863/- (इन हैंड)
कार्य स्थल: लखनऊ प्लांट (UP)
कैंपस स्थान एवं तिथि: Govt. ITI Buxar | 07.01.2026
2️⃣ Trainee Apprentice पद
कंपनी: Tata Motor Ltd., Lucknow (UP)
पद संख्या: 300
पद का नाम: Trainee Apprentice
आयु सीमा: 18 से 25 वर्ष
शैक्षणिक योग्यता: 10वीं में न्यूनतम 60% अंक एवं ITI Pass (2018 से 2025)
वेतन: ₹13,480/- (इन हैंड)
कार्य स्थल: लखनऊ प्लांट (UP)
कैंपस स्थान एवं तिथि: Govt. ITI Buxar | 07.01.2026
🔹 समय और आवश्यक दस्तावेज
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, बक्सर के प्राचार्य मो. मसूद रशीद ने इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे 07 जनवरी 2026 को सुबह 10:00 बजे तक ITI बक्सर परिसर में उपस्थित होकर इस कैंपस प्लेसमेंट में भाग लें।
अभ्यर्थी अपने साथ निम्न दस्तावेज अवश्य लाएं:
आधार कार्ड
पैन कार्ड
सभी शैक्षणिक प्रमाण पत्र
बायोडाटा
पासपोर्ट साइज फोटो
इस भर्ती प्रक्रिया को युवाओं के लिए रोजगार प्राप्त करने का एक बड़ा अवसर माना जा रहा है।




