BlogOthers

माई की रसोई में पांचवें दिन 600 से अधिक लोगों ने किया भोजन

बक्सर। वीर कुंवर सिंह चौक के समीप रैन बसेरा में संचालित माई की रसोई में भोजन सेवा के पांचवें दिन रविवार को 600 से अधिक लोगों ने भोजन किया. जरूरतमंदों और राहगीरों के लिए शुरू की गयी इस पहल के तहत महज 10 रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है. रविवार को भोजन करने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहुंचे, जिन्हें व्यवस्थित तरीके से भोजन कराया गया.

आयोजन से जुड़े लोगों ने बताया कि माई की रसोई का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों को सम्मान के साथ भोजन उपलब्ध कराना है. रसोई की सेवा को लेकर लोगों में उत्साह देखा जा रहा है. सेवा कार्य में प्रतिदिन कई लोग शारीरिक श्रमदान कर सहयोग कर रहे हैं.

जन्मदिन पर आलोक कुमार ने किया श्रमदान

पत्रकार आलोक कुमार ने अपने जन्मदिन के अवसर पर माई की रसोई पहुंचकर आर्थिक सहयोग किया. इसके साथ ही उन्होंने भोजन वितरण समेत अन्य कार्यों में शारीरिक श्रमदान भी किया. रसोई में प्रतिदिन रवि कुमार, सुमित मानसिंह, ओम जी यादव, प्रियेश रंजन, किस्मत यादव, इमरान फरीदी, सद्दाब आलम, आशीष चौरसिया आदिल, पप्पू चौबे, इंद्र प्रताप सिंह, गुड्डू आजाद और विनोद कुमार सिंह सहित अन्य लोग श्रमदान कर रहे हैं. वहीं, स्वादिष्ट व्यंजन तैयार करने में गोल्डन कुमार, धर्मेंद्र गुप्ता और अशोक यादव की भूमिका है.

जनता से किये वादे को पूरा करने की दिशा में पहल : नियमतुला फरीदी

बक्सर नगर परिषद चेयरमैन प्रतिनिधि नियमतुला फरीदी ने बताया कि चुनाव से पहले बक्सर की जनता से माई की रसोई शुरू करने का वादा किया गया था. इसी के तहत अब इसकी शुरुआत की गयी है. उन्होंने कहा कि नगर परिषद बक्सर की मुख्य पार्षद कमरून निशा संयोजक के रूप में इस पहल को आगे बढ़ा रही हैं. ओम जी यादव, सुमित मानसिंह समेत बक्सर के युवा साथियों के सहयोग से माई की रसोई का संचालन किया जा रहा है.

उन्होंने बताया कि रसोई में जरूरतमंद लोगों को महज 10 रुपये में भरपेट भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है. आने वाले दिनों में भी इस सेवा को निरंतर जारी रखने का प्रयास किया जायेगा.

12 से एक बजे तक मिलेगा भोजन, टोकन लेना होगा

आयोजन समिति के सदस्यों ने लोगों से आग्रह किया है कि भोजन के लिए निर्धारित समय का ध्यान रखें. माई की रसोई में दोपहर 12 बजे से एक बजे तक ही भोजन की व्यवस्था की जा रही है. इसी अवधि में लोगों को भोजन के लिए टोकन भी दिया जायेगा. समिति ने लोगों से अपील की है कि वे निर्धारित समय के बीच ही रैन बसेरा पहुंचकर टोकन प्राप्त करें और भोजन का लाभ उठायें.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!