बक्सर में जन शिक्षण संस्थान में मनाया गया “बिरसा मुंडा जयंती पखवाड़ा” — आदिवासी नायकों के योगदान पर वाद-विवाद एवं नारा लेखन प्रतियोगिता आयोजित


बक्सर। जन शिक्षण संस्थान, बक्सर में “बिरसा मुंडा जयंती पखवाड़ा” के अंतर्गत “राष्ट्र के इतिहास और विरासत में आदिवासी समुदायों का अमूल्य योगदान” विषय पर नारा लेखन एवं वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जनजातीय नायकों के संघर्ष, बलिदान और उनके योगदान के प्रति समाज में जागरूकता बढ़ाना था। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने विचारों के माध्यम से आदिवासी समाज की गौरवशाली परंपराओं तथा देश के निर्माण में उनकी भूमिका को रेखांकित किया।
कार्यक्रम के अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन जन शिक्षण संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी संजय कुमार सिंह ने किया।
इस अवसर पर सहायक कार्यक्रम अधिकारी कुमारी सुमन, प्रभाष प्रसाद, प्रशांत पाठक, अनूप श्रीवास्तव, बिंदु कुमारी, श्रुति कुमारी सहित प्रशिक्षणार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।



