बक्सर में इंडिया मेडिकल हॉल का नि:शुल्क चिकित्सा शिविर, स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. रावी गुप्ता से परामर्श लेने उमड़ी महिलाओं की भीड़

बक्सर. जेल पाइन रोड स्थित इंडिया मेडिकल हॉल में रविवार को महिलाओं के लिए नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में स्त्री एवं प्रसूति रोग विशेषज्ञ डॉ. रावी गुप्ता (एमबीबीएस, डीजीओ, रिम्स) ने महिलाओं की जांच कर आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श दिया. शिविर में महिलाओं की भीड़ उमड़ी.
शिविर के दौरान महिलाओं को स्त्री एवं प्रसूति संबंधी विभिन्न समस्याओं, सुरक्षित प्रसव, बांझपन, परिवार नियोजन तथा बच्चेदानी से संबंधित बीमारियों और ऑपरेशन को लेकर विशेषज्ञ सलाह दी गई. महिलाओं ने चिकित्सक से अपनी स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं साझा कीं और आवश्यक परामर्श प्राप्त किया.
इस अवसर पर इंडिया मेडिकल हॉल के प्रबंधक डॉ. कैफ अंसारी ने कहा कि शिविर का उद्देश्य जरूरतमंद महिलाओं को विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवा और उचित परामर्श उपलब्ध कराना है, ताकि आर्थिक कारणों से कोई महिला बेहतर स्वास्थ्य सलाह से वंचित न रहे. उन्होंने शिविर में सहयोग करने वाली चिकित्सकीय टीम एवं सभी लोगों के प्रति आभार जताया.

शिविर के आयोजन से स्थानीय महिलाओं में उत्साह देखने को मिला. उपस्थित लोगों ने नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर को जरूरतमंदों के लिए उपयोगी पहल बताया.




