BlogOthers

आकाश ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स में धूमधाम से मना वार्षिक महोत्सव ‘झिलमिल 2026’

रंगोली और मेहंदी प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागी हुए सम्मानित

बक्सर। आकाश ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स, बक्सर की ओर से गुरुवार को बेस्ट नर्सिंग इंस्टीट्यूट, गोपालडेरा में वार्षिक सांस्कृतिक महोत्सव ‘झिलमिल 2026’ का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। रंगों, रोशनी और खुशियों के इस उत्सव में संस्थान के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

महोत्सव के दौरान रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण रही। इसमें ANM, GNM एवं बीएससी नर्सिंग के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। छात्र-छात्राओं ने अपनी कलात्मक सोच और हुनर से आकर्षक रंगोलियां बनाईं तथा मेहंदी की सुंदर डिजाइन तैयार कर लोगों का मन मोह लिया।

प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को संस्थान के निदेशक, प्राचार्य एवं अन्य गणमान्य सदस्यों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी मेहनत और प्रतिभा की सराहना की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए संस्थान के निदेशक ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना भी है। कला, संस्कृति और रचनात्मक गतिविधियां विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ उनके व्यक्तित्व को निखारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

महोत्सव को सफल बनाने में संस्थान के प्राचार्य, शिक्षकगण, अकादमिक, नॉन-अकादमिक एवं प्रशासनिक विभाग के कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। अंत में संस्थान परिवार की ओर से सभी प्रतिभागियों, विजेताओं एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!