Others

बक्सर में श्री एसपी जेवर महल का भव्य उद्घाटन, सोने-चांदी के आभूषणों पर आकर्षक ऑफर

बक्सर। शहर के पुराना चौक स्थित श्री एसपी जेवर महल का भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित किया गया। प्रतिष्ठान का उद्घाटन प्रोपराइटर सुरेंद्र प्रसाद एवं उनकी पत्नी अन्नपूर्णा देवी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए प्रतिष्ठान की ओर से विशेष ऑफर भी पेश किया गया है। इसके तहत सभी गहनों पर मात्र 8 प्रतिशत मेकिंग चार्ज रखा गया है, जबकि डायमंड के आभूषणों पर 0 प्रतिशत मेकिंग चार्ज के साथ खरीदारी का अवसर दिया जा रहा है।

उद्घाटन के अवसर पर प्रोपराइटर सुरेंद्र प्रसाद ने बताया कि ग्राहकों को बेहतर गुणवत्ता, आकर्षक डिजाइन और उचित कीमत पर आभूषण उपलब्ध कराना प्रतिष्ठान की प्राथमिकता है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों से प्रतिष्ठान में आकर इस विशेष ऑफर का लाभ उठाने की अपील की।

ग्रैंड ओपनिंग के मौके पर उपस्थित लोगों ने प्रतिष्ठान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!