Others

चौसा में झुग्गी-झोपड़ी बस्ती के बच्चों संग सादगी व सेवा के साथ मनाया गया बहन मायावती का 70वां जन्मदिन

बक्सर। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री बहन मायावती का 70वां जन्मदिन चौसा नगर पंचायत क्षेत्र में सादगी, सेवा और सामाजिक सरोकार के साथ मनाया गया। स्टेशन रोड स्थित झुग्गी-झोपड़ी बस्ती में आयोजित कार्यक्रम में गरीब परिवारों के बच्चों के बीच शैक्षणिक पुस्तकें वितरित की गईं तथा मिठाइयाँ खिलाकर जन्मदिन की खुशियाँ साझा की गईं।
कार्यक्रम का नेतृत्व पूर्व जिला परिषद सदस्य डॉ. मनोज कुमार यादव एवं नगर पंचायत चेयरमैन किरण देवी ने किया। आयोजन का उद्देश्य वंचित एवं कमजोर वर्ग के बच्चों को शिक्षा के प्रति प्रेरित करना और उन्हें आगे बढ़ने के अवसर उपलब्ध कराना रहा। पुस्तकें पाकर बच्चों के चेहरों पर खुशी और उत्साह साफ दिखाई दिया

इस मौके पर डॉ. मनोज कुमार यादव ने बहन मायावती के संघर्षपूर्ण जीवन, सामाजिक न्याय के प्रति उनके योगदान और दलित-पिछड़े समाज के उत्थान में निभाई गई भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि “शिक्षित बनो, संगठित रहो और संघर्ष करो” के मूल मंत्र को अपनाकर बहन मायावती ने बहुजन समाज को नई दिशा और पहचान दी है।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें स्थानीय लोगों की सक्रिय सहभागिता रही।

मौके पर नगर पंचायत चेयरमैन किरण देवी, मुन्ना चौधरी, मुन्ना खरवार, गोविंद खरवार, विजय राम, समीम साई, जितेंद्र यादव, मुकेश यादव, दीपक कुमार, नितेश कुमार उपाध्याय, ज्योति यादव, ईश्वर यादव सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!