Others

बक्सर: रामरेखाघाट स्थित बड़ी मठिया के महंत चंद्रमा दास का आकस्मिक निधन

बक्सर। नगर के रामरेखाघाट स्थित बड़ी मठिया के महंत चंद्रमा दास का गुरुवार को आकस्मिक निधन हो गया। बताया जा रहा है कि उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। महंत के निधन की सूचना मिलते ही बड़ी मठिया से जुड़े अनुयायियों और श्रद्धालुओं में गहरा शोक व्याप्त हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार महंत चंद्रमा दास की तबीयत तीन दिन पूर्व ही अचानक बिगड़ गई थी, जिसके बाद उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें सदर अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

महंत के निधन के बाद रामरेखाघाट स्थित मीना बाजार सहित आसपास की सभी दुकानें शोक स्वरूप बंद कर दी गईं। जानकारी के अनुसार शुक्रवार को भी सभी दुकानें बंद रहेंगी।

निधन की खबर मिलते ही मंदिर परिसर में शोक की लहर दौड़ गई। महंत चंद्रमा दास के पार्थिव शरीर को बड़ी मठिया परिसर में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया है। सूचना मिलने के बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु, अनुयायी और जान-पहचान वाले लोग सदर अस्पताल एवं मठिया परिसर पहुंचकर अंतिम दर्शन कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!