Politics

केसठ के निशुल्क शिक्षा केंद्र पर बच्चों को मिली नई प्रेरणा, शिक्षण सामग्री व प्रगति रिपोर्ट का वितरण

बक्सर। केसठ में विश्वामित्र सेना द्वारा संचालित निशुल्क शिक्षा केंद्र पर एक प्रेरणादायी एवं सराहनीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर अध्ययनरत बच्चों के बीच शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया तथा उनकी शैक्षणिक प्रगति रिपोर्ट अभिभावकों को सौंपी गई। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों में शिक्षा के प्रति रुचि बढ़ाना और अभिभावकों को उनके बच्चों की पढ़ाई से जोड़ना रहा।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय संयोजक राजकुमार चौबे ने कहा कि “शिक्षा केवल किताबों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह व्यक्ति के चरित्र निर्माण और राष्ट्र निर्माण की मजबूत नींव है। हमारा यह प्रयास है कि कोई भी बच्चा केवल संसाधनों के अभाव में शिक्षा से वंचित न रह जाए।” उन्होंने कहा कि केसठ का यह निशुल्क शिक्षा केंद्र समाज के लिए एक प्रेरणास्रोत है, जहाँ सेवा, संस्कार और शिक्षा का सुंदर समन्वय देखने को मिलता है।

 

इस अवसर पर विश्वामित्र सेना के राष्ट्रीय मीडिया कोऑर्डिनेटर अशोक उपाध्याय, जिला अध्यक्ष बलराम मिश्रा तथा निशुल्क शिक्षा केंद्र के संचालक विजय सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया और शिक्षा के क्षेत्र में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

 

कार्यक्रम के दौरान बच्चों में विशेष उत्साह देखने को मिला। अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के भविष्य को संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!