Others

रक्तदान ही महादान: बक्सर में 22 रक्तवीर–वीरांगनाओं ने किया जीवनदान

बक्सर।माँ  तपेश्वरी देवी ब्लड सेंटर द्वारा डॉ. धनपति राय हॉस्पिटल में ब्लड बक्सर के सहयोग से बुधवार को महादान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर अंग्रेजी नववर्ष के शुभारंभ एवं मकर संक्रांति के पावन अवसर पर रक्तदान जागरूकता अभियान के तहत सुबह 11:30 बजे से डॉ. धनपति राय हॉस्पिटल, सरेंजा, बक्सर में आयोजित हुआ।

शिविर का उद्घाटन डॉ. सीखा रॉय, डॉ. अवनि रॉय एवं आशुतोष राय ने स्वयं रक्तदान कर किया। इस अवसर पर मनोरमा राय, डॉ. सदा शिव राय, ब्लड बक्सर के नसीम नायक, आदिल खान, सुमित मानसिंका एवं प्रियेश सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

रक्तदान शिविर में 03 रक्तवीरांगना नाजिया परवीन सहित कुल 22 रक्तवीरों ने रक्तदान किया। रक्तदान करने वालों में संगीता कुमारी, दीपक कुमार, मो. बिस्मिल्लाह अंसारी, अभिषेक राय, संदीप राय, कैलाश उपाध्याय, सतीश कुमार श्रीवास्तव, शाश्वत यादव, आशुतोष राय, हर्ष कुमार, धनजी राय, प्रमोद कुमार, जेम्सवाट मौर्या, राकेश सिंह, चुनमुन सहित अन्य रक्तदाता शामिल रहे।


इस अवसर पर डॉ. अवनि रॉय ने रक्तदान के लाभों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि रक्तदान से नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है, हृदय रोग एवं कैंसर का खतरा कम होता है तथा शरीर में आयरन का संतुलन बना रहता है। उन्होंने बताया कि रक्तदान प्रक्रिया के दौरान रक्तचाप, नाड़ी, तापमान, हीमोग्लोबिन एवं एचआईवी, हेपेटाइटिस बी-सी, सिफिलिस जैसी संक्रमण जांचें निःशुल्क की जाती हैं, जिससे रक्तदाता को अपने स्वास्थ्य की सही जानकारी मिलती है।
वहीं डॉ. सीखा रॉय ने कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जान बचा सकता है। बढ़ती रक्त की मांग को देखते हुए सभी शुभ अवसरों पर रक्तदान को एक नई परंपरा के रूप में अपनाने की जरूरत है, ताकि ब्लड बैंकों में रक्त की कमी को दूर किया जा सके।

ब्लड बक्सर के सुमित मानसिंका ने बताया कि यह इस माह का दूसरा रक्तदान शिविर है, जबकि तीसरा शिविर 20 जनवरी 2026, मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। इच्छुक युवक-युवतियां 8804433322 पर संपर्क कर पंजीकरण करा सकते हैं।

माँ तपेश्वरी देवी ब्लड बैंक के संतोष चौबे ने अस्पताल प्रबंधन, सभी रक्तवीरों-वीरांगनाओं एवं ब्लड बक्सर का आभार व्यक्त किया। शिविर के दौरान डॉ. धनपति राय हॉस्पिटल के सौजन्य से मोमेंटो एवं माँ तपेश्वरी देवी ब्लड सेंटर व ब्लड बक्सर द्वारा प्रमाण पत्र देकर सभी रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!