Others

डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचार आज भी समाज की प्रेरणा : जिलाधिकारी डॉ. विद्यानंद सिंह

बक्सर भारतीय संविधान के शिल्पकार एवं भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस के अवसर पर शनिवार को बक्सर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

अंबेडकर चौक पर आयोजित इस कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी बक्सर डॉ. विद्यानंद सिंह ने बाबा साहेब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान विभिन्न विभागों के पदाधिकारी एवं गणमान्य लोग भी मौजूद रहे और सभी ने पुष्पांजलि कर बाबा साहेब के प्रति कृतज्ञता व सम्मान व्यक्त किया।

जिलाधिकारी डॉ. सिंह ने कहा कि

> “बाबा साहेब ने सामाजिक न्याय, समरसता और समानता का जो मार्ग दिखाया, वह समाज को आज भी सही दिशा प्रदान करता है। उनके विचार और सिद्धांत हर पीढ़ी के लिए प्रेरणास्रोत हैं।”


उन्होंने आगे कहा कि हम सभी को यह संकल्प लेना चाहिए कि डॉ. अंबेडकर द्वारा परिकल्पित एक न्यायपूर्ण, समावेशी और समानतापूर्ण समाज निर्माण की दिशा में निरंतर कार्य करते रहेंगे तथा समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास एवं शिक्षा के अवसर पहुँचाने में योगदान देंगे।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने बाबा साहेब के बताए मार्ग पर चलने और उनके सपनों के भारत के निर्माण में सक्रिय भागीदारी निभाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!