स्व. कृष्ण बिहारी मिश्र की चतुर्थ पुण्यतिथि पर सिविल लाइन बक्सर में श्रद्धांजलि सभा, अधिवक्ताओं ने किया नमन


बक्सर व्यवहार न्यायालय के वरिष्ठ व प्रतिष्ठित सिविल मुकदमा अधिवक्ता स्वर्गीय कृष्ण बिहारी मिश्र की चतुर्थ पुण्यतिथि उनके निज आवास सिविल लाइन, बक्सर में श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई।
स्व. कृष्ण बिहारी मिश्र ने बक्सर व्यवहार न्यायालय में लगभग 60 वर्षों तक सिविल मुकदमों की वकालत की। सिविल मुकदमा क्षेत्र में उनके अतुलनीय योगदान के कारण उन्हें अधिवक्ताओं के बीच “भीष्म पितामह” की संज्ञा दी जाती थी। उनके मार्गदर्शन में अनेक अधिवक्ताओं ने विधि क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई।

पुण्यतिथि कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने उनके व्यक्तित्व, न्यायप्रियता, अनुशासन और विधि ज्ञान को याद करते हुए उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।
इस अवसर पर योगेंद्र नाथ मिश्रा, देवेंद्र नाथ मिश्रा, भूपेंद्र नाथ मिश्रा, अधिवक्ता अवनींद्र नाथ मिश्रा, राघवेंद्र राय, बृजेश पाठक, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मिथिलेश कुमार सिंह, सत्येंद्र सिंह, पवन राय (अधिवक्ता), पंकज त्रिपाठी (असिस्टेंट रजिस्ट्रार), विनोद मिश्रा, बबन ओझा (अध्यक्ष), बिंदेश्वरी पांडे उर्फ पप्पू पांडेय (महासचिव), गोविंद जी मिश्रा, दयाशंकर पांडे, रामकृष्ण चौबे सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ, जहां उपस्थित लोगों ने स्व. मिश्र के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।



