Others

बक्सर: CBSE 10वीं में कैम्ब्रीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल का शानदार प्रदर्शन, अन्वी और आशीष बने संयुक्त टॉपर

बक्सर, बुधवार। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) द्वारा कक्षा 10वीं का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया, जिसमें कैम्ब्रीज सीनियर सेकेंडरी स्कूल, बक्सर के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है।

विद्यालय के अनुसार कुमारी अन्वी और आशीष कुमार गुप्ता ने 98.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से स्कूल टॉप किया। वहीं 96 प्रतिशत अंकों के साथ आदर्श कुमार ठाकुर दूसरे स्थान पर रहे। तीसरे स्थान पर खुशी कुमारी और आयुष गुप्ता ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर शानदार प्रदर्शन किया।

इसके अलावा किशन कुमार राय और आदित्य तिवारी ने 94.8 प्रतिशत, अनुजा रिमझिम ने 94.2 प्रतिशत, सत्यम चौबे ने 94.0 प्रतिशत, आराध्य सिंह ने 92.4 प्रतिशत, हिबा कुल्षुम और शानवी गुप्ता ने 92 प्रतिशत, अनुष्का प्रसाद और भव्य श्रीवास्तव ने 91.8 प्रतिशत, अयुष आनंद ने 91.6 प्रतिशत, वंशिका अग्रवाल और अभय उपाध्याय ने 91.4 प्रतिशत तथा समीर अहमद और अश्विक प्रियम ने 91.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का मान बढ़ाया।

विषयवार प्रदर्शन में संस्कृत में कुमारी अन्वी, आशीष कुमार गुप्ता, भव्य श्रीवास्तव और किशन कुमार राय ने 100 में से 100 अंक प्राप्त किए, जबकि गणित में आशीष कुमार गुप्ता ने शत-प्रतिशत अंक हासिल किए।

विद्यालय के निदेशक डॉ. मोहन चौबे, एक्जीक्यूटिव प्राचार्य बी.एस. राव, प्राचार्य एम.के. चौबे, उप-प्राचार्य श्री कृष्णकांत ओझा एवं श्री धर्मवीर दूबे सहित सभी शिक्षकों ने छात्रों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

छात्रों की इस शानदार उपलब्धि से पूरे विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!