Politics

राजपुर बाजार में जदयू चुनाव कार्यालय का उद्घाटन, पूर्व मंत्री संतोष निराला ने कार्यकर्ताओं से किया संवाद

बक्सर/ राजपुर विधानसभा क्षेत्र के राजपुर बाजार स्थित एनडीए समर्थित जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन आज बड़े उत्साह के साथ किया गया।
इस अवसर पर बिहार सरकार के पूर्व मंत्री श्री संतोष कुमार निराला ने विशेष रूप से उपस्थित होकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया और आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए।

कार्यक्रम में एनडीए के वरिष्ठ नेता एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
श्री निराला ने अपने संबोधन में कहा कि “राजपुर की जनता विकास चाहती है और एनडीए गठबंधन ने हमेशा विकास और सुशासन को प्राथमिकता दी है।”

उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि मतदान की महत्ता को जनता तक पहुँचाएं, बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत बनाएं और सरकार की योजनाओं की जानकारी हर घर तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर संकल्प लिया कि इस बार राजपुर विधानसभा क्षेत्र में एनडीए की जीत ऐतिहासिक होगी।
उत्साह, निष्ठा और जनसेवा के प्रति समर्पण देखकर यह विश्वास और मजबूत हुआ कि जनता के सहयोग से विकास और सुशासन का सफर निरंतर आगे बढ़ता रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!