वीरांगना झलकारी बाई की जयंती वीर कुंवर सिंह फाउंडेशन ने मनाई — नारी शक्ति व राष्ट्रभक्ति का किया स्मरण


बक्सर. वीर कुंवर सिंह फाउंडेशन के तत्वावधान में वीरांगना झलकारी बाई की जयंती गरिमामय ढंग से मनाई गई। कार्यक्रम की शुरुआत झलकारी बाई की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ की गई। इस दौरान फाउंडेशन के पदाधिकारियों, अनुदेशिकाओं एवं व्यवसायिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रही प्रशिक्षणार्थियों ने झलकारी बाई के शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को नमन करते हुए उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
वक्ताओं ने कहा कि वीरांगना झलकारी बाई भारतीय इतिहास में नारी शक्ति, साहस और नेतृत्व का अद्वितीय प्रतीक हैं। 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में उनका योगदान सदैव स्वर्ण अक्षरों में अंकित रहेगा। उनके जीवन आदर्शों से प्रेरणा लेते हुए महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा, व्यवसायिक प्रशिक्षण और सामाजिक जागरूकता को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया गया।
कार्यक्रम में फाउंडेशन के पदाधिकारी, प्रशिक्षक एवं विभिन्न व्यवसायिक प्रशिक्षण प्राप्त कर रही प्रशिक्षणार्थी बड़ी संख्या में उपस्थित रहीं।



