BlogOthers

रोटरी का होली मिलन बना ऐतिहासिक, रंग और संस्कृति का अलौकिक संगम

डॉ दिलशाद आलम की अध्यक्षता में भव्य आयोजन, पारंपरिक हुड़का होली ने बांधा समां

बक्सर नगर में आयोजित रोटरी होली मिलन समारोह इस वर्ष ऐतिहासिक, अलौकिक और सांस्कृतिक रंगों से सराबोर माहौल में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उमड़ी भीड़, साथियों का उत्साह और आपसी भाईचारे की मिसाल ने आयोजन को यादगार बना दिया। रंगों की फुहार और उल्लास भरे वातावरण ने सचमुच महफिल में चार चांद लगा दिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. दिलशाद आलम ने की। उनके नेतृत्व में आयोजन बेहद सुसंगठित और गरिमामय ढंग से संपन्न हुआ। मंच पर पारंपरिक हुड़का होली की प्रस्तुति ने दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर दिया। “रंग बरसे” गीत की प्रस्तुति ने माहौल को और भी रंगीन बना दिया, जिस पर उपस्थित जनसमूह देर तक तालियां बजाता रहा। कलाकारों की शानदार प्रस्तुतियों के लिए उन्हें विशेष धन्यवाद दिया गया।


मंच के सामने जब मनोज कुमार, आशीष कुमार, सुनील कुमार, प्रभुनाथ कुमार, निर्मल कुमार, राजेश कुमार, अनिल कुमार, अरुण कुमार, परशुराम कुमार, रवि कुमार और मनीष कुमार ने डांस फ्लोर संभाला तो पूरा परिसर तालियों और उत्साह से गूंज उठा। प्रभुनाथ कुमार और डॉ. सीएम सिंह का नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

साहिल, सतेंद्र कुमार, कृष्णानंद सिंह (तुन्नु), मनोज सर्राफ और विवेक कुमार की आकर्षक पगड़ियों ने समारोह की शोभा बढ़ाई। वहीं सागर कुमार, अमरनाथ जी, बबलू कुमार, गोपाल कुमार, ज्योति कुमार, मंजेश कुमार, नरेश कुमार, दीपक कुमार, शिवाधार कुमार, सुजीत, सूरज, वेद, विवेक सहित रोट्रैक्ट क्लब से जुड़े राहुल, मनीष सागर वर्मा, आदित्य, अनूप, प्रिंस, प्रीतम, रंजीत कुमार समेत अन्य सदस्यों की सक्रिय भागीदारी ने आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया।

नियामतुल्लाह फरीदी, डॉ. श्रवण कुमार तिवारी और अनुराग कुमार को भी आयोजन की सफलता के लिए विशेष धन्यवाद दिया गया।

रंग, संगीत, नृत्य और आत्मीयता से सराबोर यह होली मिलन समारोह शहरवासियों के दिलों में लंबे समय तक याद किया जाएगा। रोटरी परिवार ने एक बार फिर सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!