Others

जन शिक्षण संस्थान बक्सर का दो दिवसीय कैपेसिटी बिल्डिंग प्रशिक्षण संपन्न

डेटा साइंस, डिजिटल मार्केटिंग और AI आधारित प्रशिक्षण से प्रतिभागी हुए सशक्त

बक्सर। बदलते समय के साथ तालमेल बिठाने और आधुनिक व प्रतिस्पर्धी माहौल में प्रासंगिक बने रहने के लिए निरंतर प्रशिक्षण आवश्यक है। उक्त बातें जन शिक्षण संस्थान के संस्थापक चेयरमैन श्री निर्मल कुमार सिंह ने कही।

जन शिक्षण संस्थान, बक्सर द्वारा अधिकारियों, कर्मचारियों एवं अनुदेशिकाओं के लिए 12 एवं 13 दिसंबर 2025 को दो दिवसीय क्षमता निर्माण (Capacity Building) प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के मुख्य कार्यालय, मुसाफिरगंज स्टेशन रोड, बक्सर में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन संस्थापक चेयरमैन श्री निर्मल कुमार सिंह, लीड बैंक बक्सर के प्रबंधक तथा संस्थान की निदेशक कुमारी मधु सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

प्रथम दिन श्रीकृष्ण वेलफेयर सोसाइटी, पटना के कार्यकारी निदेशक श्री अभिषेक आनंद ने डेटा साइंस एवं डेटा एनालिसिस पर विस्तार से जानकारी दी। वहीं मार्केटिंग हेड श्री राहुल कुमार गौतम ने डिजिटल मार्केटिंग पर उपयोगी सत्र लिया। इसके अतिरिक्त लीड बैंक, बक्सर के प्रबंधक ने प्रतिभागियों को विभिन्न ऋण योजनाओं एवं बैंकिंग सुविधाओं से अवगत कराया।

दूसरे दिन सोशल मनीष एसोसिएशन द्वारा सिलाई-टेलरिंग, कढ़ाई, बुनाई, गृह-आधारित हस्तशिल्प, ब्यूटीशियन, मेहंदी एवं सैलून सेवाएं सहित आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) आधारित डिजाइन क्रिएशन, उत्पाद एवं सेवा फोटोग्राफी तथा कैटलॉग निर्माण जैसे विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।

इस दो दिवसीय प्रशिक्षण का उद्देश्य प्रतिभागियों को नवीन कौशल, डिजिटल ज्ञान एवं रोजगारोन्मुखी दक्षताओं से सशक्त बनाना रहा, ताकि वे अपने कार्यक्षेत्र में अधिक प्रभावी योगदान दे सकें। कार्यक्रम में जन शिक्षण संस्थान, बक्सर के सभी अधिकारी, कर्मचारी एवं 30 अनुदेशिकाओं ने सक्रिय भागीदारी की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!