Others

नए वर्ष के पहले दिन रेड क्रॉस सोसाइटी ने जरूरतमंदों के बीच बांटे कंबल

बक्सर।नववर्ष के प्रथम दिवस पर रेड क्रॉस सोसाइटी, बक्सर द्वारा जरूरतमंद और असहाय लोगों के बीच कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सोसाइटी ने मानवता की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए ठंड से बचाव के लिए गरीब एवं जरूरतमंद लोगों को राहत पहुंचाई।

कंबल वितरण कार्यक्रम अनुमंडल पदाधिकारी अविनाश कुमार की उपस्थिति में संपन्न हुआ। इस दौरान रेड क्रॉस सोसाइटी के उप चेयरमैन सुरेश अग्रवाल, सचिव सौरव तिवारी, कोषाध्यक्ष डॉ. श्रवण तिवारी, दीपक अग्रवाल, ब्लड बैंक प्रभारी सचिन कुमार, स्कूटी कमेटी के वरिष्ठ सदस्य सत्येंद्र सिंह, कार्यालय सहायक अवधेश कुमार सहित अन्य पदाधिकारी एवं सदस्य मौजूद रहे।

सोसाइटी के सदस्यों द्वारा नाथ बाबा क्षेत्र तथा बक्सर में नहर किनारे झुग्गी-झोपड़ियों में रहने वाले लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। बताया गया कि यह सेवा बीते कई दिनों से लगातार जारी है और ठंड के प्रभाव को देखते हुए आगे भी कंबल वितरण का कार्य जारी रहेगा।

इसके साथ ही रेड क्रॉस सोसाइटी द्वारा लोगों को मोतियाबिंद से पीड़ित मरीजों की पहचान कर उन्हें कृतपुरा में चल रहे नि:शुल्क नेत्र ऑपरेशन शिविर तक पहुंचाने के लिए जागरूक किया गया। समिति ने आम लोगों से अपील की कि वे अपने आसपास ऐसे मरीजों को चिन्हित कर उपचार के लिए प्रेरित करें, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंदों को इसका लाभ मिल सके।

रेड क्रॉस सोसाइटी बक्सर ने स्पष्ट किया कि वह आगे भी समाज सेवा और स्वास्थ्य जागरूकता से जुड़े कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाती रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!