Blog

मतदाता जागरूकता के लिए बक्सर में भव्य साइकिल रैली का आयोजन

बक्सर: विधानसभा निर्वाचन के मद्देनज़र मतदाता जागरूकता अभियान के तहत शनिवार को ऐतिहासिक क़िला मैदान से एक भव्य साइकिल रैली का आयोजन किया गया।
इस रैली का शुभारंभ जिला उप विकास आयुक्त (DDC) आकाश चौधरी ने स्वयं साइकिल चलाकर किया और हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

इस अवसर पर अपर समाहर्ता अरुण कुमार, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, कई जिला स्तरीय अधिकारी, विद्यालयों के शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ मौजूद रहे।

रैली क़िला मैदान से शुरू होकर रामरेखा घाट, मुनीम चौक होते हुए पुनः क़िला मैदान पहुंची। पूरे मार्ग में
“मतदान करें, लोकतंत्र को मज़बूत करें”
और
“शत-प्रतिशत मतदान हमारा संकल्प”
जैसे नारों से शहर गुंजायमान रहा।

डीडीसी आकाश चौधरी ने कहा कि लोकतंत्र की सशक्तता हर नागरिक के मताधिकार के प्रयोग पर निर्भर करती है, इसलिए हम सभी को आगामी विधानसभा चुनाव में शत-प्रतिशत मतदान का संकल्प लेना चाहिए।
उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे इस जन-जागरूकता यात्रा के अग्रदूत बनें।

रैली में एनसीसी कैडेट्स, रुद्र ग्रुप के स्वयंसेवक, एवं विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने हाथों में तख्तियाँ लेकर आमजन से मतदान में भागीदारी की अपील की।

रैली का समापन पुनः क़िला मैदान में हुआ, जहाँ अधिकारियों एवं प्रतिभागियों को मतदान के महत्व पर विस्तृत रूप से जागरूक किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!