BlogOthers

सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय ने किया नगर थाना का निरीक्षण

केस डायरी और लंबित कांडों की समीक्षा कर दिए आवश्यक निर्देश

बक्सर. पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय ने नगर थाना का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने में दर्ज लंबित कांडों की समीक्षा की और उनके त्वरित निष्पादन को लेकर पुलिस पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया.

एसडीपीओ ने थाने के विभिन्न अभिलेखों, केस डायरी और लंबित मामलों की स्थिति की जानकारी ली. उन्होंने अनुसंधानकर्ताओं को लंबित मामलों का जल्द से जल्द निष्पादन करने के साथ ही न्यायालय से निर्गत वारंटों के त्वरित निष्पादन का सख्त निर्देश दिया.

निरीक्षण के दौरान उन्होंने क्षेत्र में नियमित गश्ती बढ़ाने, अपराध नियंत्रण के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाने और पुलिस-पब्लिक समन्वय को बेहतर बनाने पर भी जोर दिया.

इस संबंध में सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर नगर थाना का निरीक्षण किया गया है. इस दौरान लंबित कांडों की समीक्षा कर उनके निष्पादन को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया है. उन्होंने कहा कि अपराध नियंत्रण और बेहतर पुलिसिंग के लिए लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!