आई.ई.एस.एम बक्सर की बैठक में सैकड़ों सैनिकों ने भरे जीवन प्रमाण पत्र


बक्सर: इंडियन एक्स-सर्विसमैन मूवमेंट (आई.ई.एस.एम), बक्सर की एक महत्वपूर्ण बैठक सैनिक कार्यालय, माँ मुंडेश्वरी अस्पताल परिसर में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने की, जबकि संचालन उप-कोषाध्यक्ष पेट्टी ऑफिसर सुरेन्द्र सिंह ने किया।
जिले के लगभग 200 पूर्व सैनिकों एवं वीर नारियों ने इस बैठक में बढ़-चढ़कर भाग लिया। मौके पर लगभग 80 पूर्व सैनिकों एवं 4 वीर नारियों ने अपना जीवन प्रमाण पत्र भरकर अपनी खुशी जाहिर की और संगठन को बधाई दी।
सैनिकों की सुविधा के लिए 7 काउंटर लगाए गए थे, जहां प्रमाण पत्र भरने की प्रक्रिया पूरी तरह निशुल्क की गई।
जिला उपाध्यक्ष सूबेदार विद्या सागर चौबे ने बताया कि नवंबर तक सभी सैनिकों एवं वीर नारियों का जीवन प्रमाण पत्र निःशुल्क भरा जाएगा।
वहीं, जिला महासचिव कैप्टन श्री निवास सिंह ने कहा कि आजकल कई सैनिक साइबर अपराध के शिकार हो रहे हैं, इसलिए किसी भी अज्ञात व्यक्ति को बैंक या बिजली विभाग का कर्मचारी समझकर अपनी डिटेल्स साझा न करें और न ही किसी के लिए गारंटर बनें।
जिला उपाध्यक्ष लेफ्टिनेंट आर.बी. ओझा ने सैनिकों से अपील की कि जिनका ई.सी.एच.एस कार्ड अब तक नहीं बना है, वे शीघ्र बनवा लें ताकि भविष्य में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
चौगाई प्रखंड अध्यक्ष कैप्टन कन्हैया पंडित ने सैनिकों को मिलने वाली सुविधाओं पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में उपस्थित सैनिकों ने पी.सी.डी.ए. प्रधान नियंत्रक अधिकारी श्री मनोज सिंह और उनकी टीम के कार्यों की सराहना की तथा उनके नाम के जयघोष से माहौल गूंज उठा।
संगठन के चेयरमैन मेजर जनरल सतवीर सिंह (सेना मेडल) द्वारा आई.ई.एस.एम. बक्सर को ₹35,000 मूल्य का कंप्यूटर प्रदान किए जाने पर सभी ने खुशी जताई और जनरल साहब को बधाई दी।
डुमरांव अनुमंडल उपाध्यक्ष सूबेदार जयेंद्र सिंह ने संगठन के विकास के लिए अपने सुझाव रखे, जबकि मार्गदर्शक सूबेदार ईश्वर दयाल सिंह ने सैनिक एकता बनाए रखने पर बल दिया।
इस दौरान 10 नए सैनिकों ने संगठन की सदस्यता ग्रहण की।
मठिला ग्राम निवासी हवलदार अमरेंद्र मिश्रा ने संगठन को सहयोग स्वरूप ₹6,000 मूल्य की दस कुर्सियां भेंट कीं।
कार्यक्रम का समापन सभापति कैप्टन बी.एन. पांडेय द्वारा किया गया।
मौके पर उप सभापति सूबेदार द्वारिका पांडेय, कैप्टन आर.सी. पाल, जिला कोषाध्यक्ष आर.बी. सिंह, कैप्टन धर्मराज सिंह, कैप्टन तारकेश्वर पांडेय, सूबेदार आई.डी. सिंह, सूबेदार जंग बहादुर सिंह, संयोजक रामनाथ सिंह, उप संयोजक भरत मिश्रा, कैप्टन अशोक उपाध्याय, उप संयोजक कशी नाथ उपाध्याय, सूबेदार राजेंद्र चौबे, तकनीकी अधिकारी धनंजय दुबे, मीडिया प्रभारी गणेश सिंह सहित बड़ी संख्या में सैनिक और वीर नारियां उपस्थित थीं।



