Others

ब्लड बक्सर द्वारा रक्तदान महादान जीवनदान शिविर का सफल आयोजन, कुमार गौरव के जन्मदिन पर चौथे वर्ष भी जारी रही मानवता की परंपरा

बक्सर ब्यूटीफुल लाइफ ऑनली ऑन डोनेटिंग ब्लड” के प्रेरक संदेश के साथ ब्लड बक्सर द्वारा आज दिनांक 15 अक्टूबर 2025 (बुधवार) को नियमित रक्तदाता कुमार गौरव के जन्मदिन के अवसर पर लगातार चौथे वर्ष रक्तदान महादान जीवनदान शिविर एवं मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया।

यह कार्यक्रम मध्य लोहंदी भवन, आर.एन. पथ, नगर परिषद के पीछे, बक्सर में आयोजित हुआ, जिसका उद्घाटन रेड क्रॉस के चेयरमैन श्री सुरेश अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर रेड क्रॉस के उपाध्यक्ष सौरभ तिवारी, कोषाध्यक्ष दीपक अग्रवाल, तथा ब्लड बक्सर टीम के सुमित मानसिंहका, प्रियेश प्रभा रंजन और नसीम नायक मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान बिहार विधान सभा चुनाव 2025 के मद्देनजर मतदाताओं को मतदान के महापर्व में शामिल होने के लिए जागरूक भी किया गया।


12 रक्तवीरों ने किया रक्तदान

आज आयोजित इस शिविर में कुल 12 रक्तवीरों — कुमार गौरव, लालबाबू पांडेय, संजय पटवा, विजय कुमार, गौतम कुमार, सोनू चौधरी, नसीम नायक, अखिलेश राय, प्रभात कुमार, अनूप कुमार, रवि शंकर, और मुकेश कुमार — ने स्वेच्छा से रक्तदान किया।

स्वास्थ्य लाभ और सामाजिक संदेश

ब्लड बक्सर के सुमित मानसिंहका ने बताया कि रक्तदान के कई शारीरिक और सामाजिक फायदे हैं

रक्तदान से नई रक्त कोशिकाओं का निर्माण होता है, हृदय रोग और कैंसर का खतरा कम होता है, तथा शरीर में आयरन का संतुलन बना रहता है


उन्होंने बताया कि रक्तदान प्रक्रिया में रक्तचाप, नाड़ी, तापमान और हीमोग्लोबिन की जांच निःशुल्क होती है, साथ ही संक्रमणों (एचआईवी, हेपेटाइटिस बी-सी, सिफिलिस आदि) की जांच भी की जाती है। इससे दाताओं को अपने स्वास्थ्य की नियमित जानकारी भी मिलती है।

रक्तदान ही जीवनदान है

ब्लड बक्सर के उपाध्यक्ष रवि शंकर शर्मा ने कहा —

एक रक्तदान किसी की जान बचा सकता है। यह चिकित्सा उपचार में सहायक होने के साथ मानवता की सर्वोच्च सेवा है।


उन्होंने बताया कि यह इस माह का पहला रक्तदान शिविर था, जबकि अगला शिविर 29 अक्टूबर 2025 (मंगलवार) को आयोजित होगा। इच्छुक युवा ब्लड बक्सर के नंबर 8804433322 या ऑनलाइन लिंक के माध्यम से रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं।

‘शुभारंभ – नई सोच, नई परंपरा’ की ओर

नियमित रक्तदाता कुमार गौरव ने अपने जन्मदिन पर रक्तदान करते हुए कहा —

हम हर शुभ अवसर पर ‘नई सोच, नई परंपरा’ के साथ रक्तदान की परंपरा को आगे बढ़ा रहे हैं, ताकि ब्लड बैंक में रक्त की कमी पूरी हो सके।”

इस अवसर पर इंद्रलोक वाणी का विशेष सहयोग रहा।
रक्तदाताओं को मोमेंटो और सर्टिफिकेट देकर ब्लड बक्सर टीम द्वारा सम्मानित किया गया।

शिविर को सफल बनाने में प्रभा रंजन, नसीम नायक, रवि शंकर शर्मा, कुमार गौरव, सुमेघा कुमारी, निशा कुमारी, तथा ब्लड बैंक टीम के मुकेश कुमार, संतोष कुमार, राजन कुमार, अनुराग कुमार आदि का विशेष योगदान रहा।

समाजसेवा, स्वास्थ्य जागरूकता और मतदाता प्रेरणा का यह सुंदर संगम ब्लड बक्सर के माध्यम से लगातार मानवता का संदेश दे रहा है।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!