BlogCrimeEntertainmentOthersPolitics
विधानसभा चुनाव की मतगणना को लेकर बक्सर जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान रहेंगे बंद
विधानसभा चुनाव मतगणना के दिन बक्सर के सभी स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद | 14 नवंबर को नहीं होगा पठन-पाठन


बक्सर। विधानसभा चुनाव 2025 की मतगणना के मद्देनज़र जिला प्रशासन ने सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था को बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष निर्देश जारी किए हैं।
जिला शिक्षा पदाधिकारी, बक्सर द्वारा जारी आदेश के अनुसार 14 नवंबर को जिले के सभी शैक्षणिक संस्थान बंद रहेंगे।
निर्देश के तहत बक्सर जिले के अंतर्गत आने वाले सभी सरकारी, गैर-सरकारी, निजी विद्यालय, संस्कृत एवं मदरसा विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, और कोचिंग संस्थान पूर्णतः बंद रहेंगे।
मतगणना के दौरान कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और किसी भी असामान्य स्थिति से निपटने के लिए यह निर्णय लिया गया है।
14 नवंबर को जिले में किसी भी विद्यालय में पठन-पाठन नहीं होगा।



