EVM–VVPAT वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण: डीएम डॉ. विद्यानंद सिंह और एसपी शुभम आर्य ने संयुक्त रूप से लिया सुरक्षा व्यवस्था का जायजा


बक्सर। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार बुधवार 19 नवंबर 2025 को बक्सर प्रखंड परिसर स्थित EVM–VVPAT वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण जिला निर्वाचन पदाधिकारी–सह–जिला पदाधिकारी बक्सर डॉ. विद्यानंद सिंह और पुलिस अधीक्षक श्री शुभम आर्य द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने आयोग द्वारा निर्धारित सभी मानकों के आलोक में वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था का विस्तार से आकलन किया। परिसर में स्थापित CCTV कैमरों की कार्यशीलता, अग्निशमन यंत्रों की स्थिति, प्रवेश–निकास व्यवस्था सहित विभिन्न सुरक्षा बिंदुओं की गहन जांच की गई।

DM ने वेयरहाउस की साफ–सफाई, बिजली की निर्बाध आपूर्ति और नियमित निगरानी व्यवस्था को और सुदृढ़ करने का निर्देश उप निर्वाचन पदाधिकारी बक्सर को दिया।
एसपी ने सुरक्षा मानकों को निरंतर अपडेट रखने और संवेदनशीलता के साथ निगरानी जारी रखने पर बल दिया।
निरीक्षण के दौरान भूमि सुधार उप समाहर्ता बक्सर, उप निर्वाचन पदाधिकारी, भवन प्रमंडल बक्सर के कार्यपालक अभियंता, प्रखंड विकास पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।



