Others

बक्सर में खुला पहला Skechers स्पोर्ट स्टोर — महावीर स्थान पर भव्य उद्घाटन

पटना/बक्सर। शहर के खेल प्रेमी युवा और मॉडर्न फुटवियर के शौकीनों के लिए खुशी की खबर है। बुधवार को महावीर स्थान, तुरहाटोली मेन रोड बक्सर पर अंतरराष्ट्रीय ब्रांड स्केचर्स (Skechers) के स्पोर्ट स्टोर का भव्य उद्घाटन संपन्न हुआ।

इस अवसर पर महताब ट्रेडर्स के संस्थापक सलीम जावेद ने स्टोर का उद्घाटन किया। वहीं औपचारिक रूप से फीता काटकर शुभारंभ जिला निर्वाचन पदाधिकारी जनाब मनीरूल शेख ने किया।

स्टोर के संस्थापक सलीम जावेद ने कहा—
“हम बक्सरवासियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ स्केचर्स जैसे प्रतिष्ठित ब्रांड को यहां लेकर आए हैं। खेल, कैजुअल और लाइफस्टाइल जूतों में स्केचर्स की गुणवत्ता और आराम की पूरी दुनिया में पहचान है।”

जिला निर्वाचन पदाधिकारी मनीरूल शेख ने कहा कि
“बक्सर में प्रतिष्ठित ब्रांड्स का आगमन स्थानीय व्यापार और रोजगार के लिए सकारात्मक संदेश है।”

यह नया स्टोर युवाओं, खिलाड़ियों और फैशन प्रेमियों के लिए एक बड़े विकल्प के रूप में सामने आएगा, जिससे शहर में फुटवियर विकल्पों की कमी भी दूर होगी।

उद्घाटन समारोह में वरिष्ठ पत्रकार शशांक शेखर, समाजसेवी सह जदयू नेता रवि राज, वरिष्ठ जदयू नेता कमलेश सिंह एवं मंटू उपाध्याय, युवा नेता सुधीर कुमार (रालोसपा), बिहार प्रदेश महासचिव मतिउर्रहमान (बसपा), सोनू राय, अमित सिंह, अनूप यादव सहित कई गणमान्य व्यक्तियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

 

कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न होने पर उपस्थित लोगों ने महताब ट्रेडर्स को इस नई पहल के लिए शुभकामनाएं दीं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!