Others

महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय में परीक्षा की तैयारी पूरी, सुचारु संचालन को लेकर बैठक सम्पन्न

बक्सर। महर्षि विश्वामित्र महाविद्यालय, बक्सर में स्नातक सेमेस्टर-5 (सत्र 2023–2027) की मंगलवार से शुरू होने वाली परीक्षा को सफल और व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने हेतु सोमवार को प्रधानाचार्य कक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो० कृष्णा कान्त सिंह ने की।

बैठक में सभी विभागों के शिक्षक उपस्थित रहे और परीक्षा संचालन से जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। प्रधानाचार्य प्रो० सिंह ने परीक्षा की पारदर्शिता, अनुशासन और समयबद्धता पर विशेष जोर देते हुए कहा कि परीक्षा शिक्षा प्रक्रिया का महत्वपूर्ण चरण है, इसलिए विद्यार्थियों को तनावमुक्त एवं निष्पक्ष वातावरण उपलब्ध कराना हम सभी की जिम्मेदारी है।

बैठक में लिए गए प्रमुख निर्णय —
• परीक्षा से संबंधित सभी तैयारियाँ समय पर पूर्ण की जाएँगी।
• कक्ष निरीक्षण एवं प्रश्नपत्र संबंधित व्यवस्था शिक्षकों को सौंपी गई।
• परीक्षा नियंत्रण कक्ष और सूचना प्रणाली को सुनिश्चित करने पर सहमति बनी।
• अनुशासन समिति एवं पर्यवेक्षण टीम का गठन किया गया।

बैठक में उपस्थित शिक्षकों ने आश्वस्त किया कि परीक्षा की पूरी व्यवस्था विश्वविद्यालय के दिशा-निर्देशों के अनुरूप और महाविद्यालय के मानकों के मुताबिक की जाएगी।

बैठक में परीक्षा नियंत्रक डॉ. विरेन्द्र कुमार, सहायक परीक्षा नियंत्रक डॉ. पंकज कुमार चौधरी सहित डॉ. महेंद्र प्रताप सिंह, डॉ. भरत कुमार चौबे, डॉ. योगर्षि राजपूत, डॉ. नवीन शंकर पाठक, डॉ. प्रियरंजन चौबे, डॉ. अनुराग श्रीवास्तव, डॉ. रवि कुमार ठाकुर, डॉ. राकेश कुमार तिवारी, डॉ. जय प्रकाश मिश्रा, डॉ. अर्चना मिश्रा, डॉ. अवनीश पांडेय, डॉ. प्रीति मोर्या, डॉ. आदित्य सिंह, डॉ. सीमा द्विवेदी सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!