Blog

बक्सर में साइबर गैंग पर बड़ी कार्रवाई : 19 हिरासत में, 64 मोबाइल-5 लैपटॉप जब्त

बक्सर : शहर में सक्रिय साइबर ठगों के खिलाफ पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई की है। नगर थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पीपी रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक के पीछे एक घर में छापेमारी कर 19 संदिग्ध युवकों को हिरासत में लिया है। छापेमारी के दौरान पुलिस ने 64 मोबाइल फोन और 5 लैपटॉप बरामद किए हैं, जिनका उपयोग साइबर फ्रॉड और ऑनलाइन सट्टेबाजी में किया जा रहा था।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पकड़े गए युवक छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड के रहने वाले बताए जा रहे हैं। यह गिरोह किराए के मकान में रहकर ऑनलाइन ठगी व बैंकिंग फ्रॉड में लंबे समय से सक्रिय था।

छापेमारी के बाद सदर एसडीपीओ गौरव पांडेय और साइबर डीएसपी अविनाश कश्यप की संयुक्त टीम सभी आरोपितों से पूछताछ कर रही है। पुलिस को आशंका है कि यह गिरोह अंतरराज्यीय नेटवर्क का हिस्सा है और इसके तार कई अन्य राज्यों तक फैले हो सकते हैं।

एसडीपीओ गौरव पांडेय ने बताया कि

> “अब तक 19 लोगों को पकड़ा गया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। बरामद उपकरणों की तकनीकी जांच कर ठगी नेटवर्क की पूरी कड़ी उजागर की जाएगी।”

फिलहाल इस मामले में विस्तृत जानकारी जांच पूरी होने के बाद आधिकारिक रूप से साझा की जाएगी। पुलिस द्वारा आगे भी छापेमारी की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!