Blog
राजपुर में अनोखा मामला: भैंस ने दिया दो मुंह वाले बच्चे को जन्म


बक्सर | राजपुर थाना क्षेत्र के बारूपुर गांव में बुधवार अहले सुबह एक भैंस ने दो मुंह वाले बच्चे को जन्म दिया। इस अनोखी घटना की खबर फैलते ही ग्रामीणों की भारी भीड़ मौके पर उमड़ पड़ी।
किसान श्यामलाल राजभर ने बताया कि नवजात बछड़े के दो मुंह, चार आंख और दो नाक हैं। उन्होंने कहा कि ऐसा मामला गांव में पहली बार देखने को मिला है, जिस कारण लोग इसे प्रकृति का दुर्लभ चमत्कार मान रहे हैं।
पशु चिकित्सकों की मानें तो यह स्थिति अनुवांशिक असामान्यता या गर्भावस्था के दौरान किसी तरह की जटिलता के कारण हो सकती है। फिलहाल भैंस और बच्चा, दोनों की विशेष देखभाल की जा रही है।
ग्रामीणों में इस घटना को लेकर लगातार चर्चा बनी हुई है और लोग दूर-दूर से इसे देखने पहुंच रहे हैं।



