Blog

शिक्षिका शिवानी की हत्या के विरोध में बक्सर में कैंडल मार्च, अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग तेज

बक्सर। अररिया जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र में सरकारी स्कूल की शिक्षिका शिवानी कुमारी की बाइक सवार अपराधियों द्वारा गोली मारकर हत्या किए जाने की घटना के विरोध में गुरुवार को बक्सर जिले के शिक्षकों ने मोमबत्ती मार्च निकालकर न्याय की मांग की।

शिक्षिका शिवानी कुमारी मूल रूप से उत्तर प्रदेश की निवासी थीं, जो बिहार में बच्चों को शिक्षा देने का कार्य कर रही थीं। उनकी निर्मम हत्या ने पूरे शिक्षा जगत को झकझोर दिया है।

कैंडल मार्च की शुरुआत ज्योति प्रकाश चौक से हुई जो वीर कुंवर सिंह चौक पहुँचकर एक सभा में बदल गया। बड़ी संख्या में मौजूद शिक्षकों ने प्रशासन से शिक्षकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और इस हत्या कांड के अपराधियों को तत्काल गिरफ्तार कर कठोर सजा देने की मांग की।

कैंडल मार्च का नेतृत्व शिक्षक शैलेंद्र कुमार राय ने किया। उन्होंने कहा—

> “यह घटना पूरे समाज के लिए शर्मसार करने वाली है। नारी सशक्तिकरण की बात करने वाली सरकार महिला शिक्षकों की सुरक्षा को लेकर मौन क्यों है?”

महिला शिक्षिकाओं की नियुक्ति अपने घर के निकट की जाए

अन्य राज्यों से आई महिला शिक्षिकाओं को सीमा क्षेत्र के निकट पोस्टिंग दी जाए

वहीं लाल साहब पांडेय ने कहा—

“शिक्षिका शिवानी कई पीढ़ियों को शिक्षित करने वाली प्रकाश पुंज थीं। उनकी हत्या ने पूरे बिहार के सुशासन पर सवाल खड़ा कर दिया है।”

इस दौरान शिक्षकों ने चेतावनी दी कि यदि प्रशासन ने जल्द कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन और तेज किया जाएगा।

कैंडल मार्च में शामिल प्रमुख शिक्षकों में
प्रमोद कुमार, अमित कुमार राय, अजय कुमार उपाध्याय, संजय सिंह, अनु सिन्हा, प्रेम प्रकाश पांडेय, मनोज कुमार त्रिपाठी, देवेन्द्र राय, विमलेश तिवारी, कामेश्वर पासवान, राजीव कुमार, हेमदास चौधरी,
साथ ही किसान समाज पार्टी के पंकज कुमार पांडेय सहित बड़ी संख्या में शिक्षकों ने भाग लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!