बिहार पब्लिक स्कूल बक्सर में इंटर डिसिप्लिनरी प्रोजेक्ट बेस्ड परीक्षा सफलतापूर्वक आयोजित
बक्सर के नन्हें वैज्ञानिकों की बड़ी उड़ान


बक्सर। बिहार पब्लिक स्कूल, बक्सर में अंतर-विषयी पीरियड-2 प्रोजेक्ट बेस्ड परीक्षा का आयोजन शत-प्रतिशत विद्यार्थियों की सहभागिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। यह मूल्यांकन गतिविधि सुबह 10 बजे से विद्यालय के खेल मैदान में आयोजित की गई थी।

नर्सरी से वर्ग नौवीं तक के बच्चों ने विज्ञान के वर्किंग मॉडल्स का प्रदर्शन किया। साथ ही विद्यार्थियों ने इन मॉडल्स से जुड़े इतिहास, गणितीय अवधारणाओं और वैज्ञानिक तथ्यों को हिंदी एवं अंग्रेजी दोनों भाषाओं में विस्तारपूर्वक समझाया। सभी विषय शिक्षक वर्गवार मॉडल्स और प्रस्तुति के आधार पर मूल्यांकन कर रहे थे। बच्चों, अभिभावकों और शिक्षकों का जोश और उत्साह देखते ही बन रहा था।

विद्यालय प्रबंधन के अनुसार राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरूप इंटर-डिसिप्लिनरी अध्ययन और प्रोजेक्ट बेस्ड मूल्यांकन को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसी दिशा में यह पहल विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की ओर एक मजबूत कदम है।
इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने 140 से अधिक वर्किंग मॉडल्स का प्रदर्शन किया। इनमें इंटीग्रेटेड फार्म, इंटर क्रॉपिंग, स्मार्ट स्ट्रीट लाइट, डॉ. सी. वी. रमन का ‘स्कैटरिंग ऑफ लाइट’, पाइथागोरस थ्योरम, ज्वालामुखी, सोलर सिस्टम, डाइजेस्टिव सिस्टम, रेस्पिरेट्री सिस्टम, फायर अलार्म, रेन सेंसिंग हैंगर, स्मार्ट सिटी, म्युनिसिपल कॉरपोरेशन, ड्रिप सिंचाई, बटरफ्लाई लाइफ साइकल, वॉटर साइकल, हाइड्रो इलेक्ट्रिक प्लांट, मैग्नेटिक इफेक्ट ऑफ करेंट, पेरिस्कोप आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे, जिन्होंने सभी दर्शकों को अत्यंत प्रभावित किया।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पहुंचे अभिभावकों ने विद्यालय में उत्कृष्ट शिक्षण व्यवस्था व मजबूत अनुशासन की सराहना की।विद्यालय के प्राचार्य विकास ओझा ने कहा कि “हर विद्यार्थी में अपार संभावनाएं हैं। उनकी प्रतिभा को पहचान कर सही मंच और दिशा देना हमारा संकल्प है। आज के इस कार्यक्रम ने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, अभिव्यक्ति कौशल, विषय ज्ञान और शोध क्षमता को मजबूत किया है।”
विद्यालय परिवार की ओर से सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों को हार्दिक बधाई दी गई।



