Others

किसान कांग्रेस नेता स्व. बबन ओझा की 16वीं पुण्यतिथि पर दो दिवसीय कार्यक्रम का आयोजन

बक्सर | पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी कांग्रेस नेता डॉ. सत्येंद्र ओझा के पिता एवं किसान कांग्रेस नेता स्वर्गीय बबन ओझा की 16वीं पुण्यतिथि 16 दिसंबर 2025 को उनके पैतृक गांव गढ़हिया, थाना सिकरौल, प्रखंड नवानगर में मनाई जाएगी।

इस संबंध में जारी प्रेस विज्ञप्ति में शिक्षक नेता राजेश कुमार शर्मा, एआईएसएफ छात्र नेता बबलू राज, क्षितिज कुमार केसरी, कांग्रेस नेता डॉ. सत्येंद्र ओझा, “आपकी आवाज के नेता” निहाल खान एवं हसन खान ने बताया कि कार्यक्रम की शुरुआत 15 दिसंबर 2025 से एकदिवसीय अखंड हरिकीर्तन से होगी। वहीं 16 दिसंबर 2025 को प्रसाद वितरण एवं स्नेह भोज का आयोजन किया जाएगा।

इसी दिन एक विचार गोष्ठी का भी आयोजन किया गया है, जिसका विषय होगा —
“बदलते परिप्रेक्ष्य में विचारों की प्रासंगिकता”।
इस विचार गोष्ठी में विभिन्न क्षेत्रों के विद्वान अपने विचार प्रस्तुत करेंगे। आयोजकों ने जिले भर के बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों, राजनीतिक एवं गैर-राजनीतिक सभी वर्गों के गणमान्य लोगों से कार्यक्रम में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

कार्यक्रम को लेकर भारत की जनवादी नौजवान सभा (DYFI), स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SFI), युवा कांग्रेस सहित कई सामाजिक संगठनों की बैठक आयोजित कर कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक की अध्यक्षता शिक्षक नेता राजेश कुमार शर्मा ने की।

बैठक में अरविंद कुमार पांडेय, रमेश राम, दिनेश कुमार, हसन खान, युवा कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष अजय ओझा, आशुतोष त्रिपाठी, हीरालाल, लालू यादव, गणेश पांडेय, सोनू शुक्ला, लखन राम, राजेश राज, शिक्षक सतीश कुमार वर्मा, आलोक त्रिपाठी, सोमेश्वर शर्मा, संतोष गुप्ता सहित दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में संयुक्त रूप से दिनेश कुमार एवं निहाल खान द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!