ट्रिनिटी कॉन्वेंट स्कूल में नवांकुर प्रवेश महोत्सव आयोजित, सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने मोहा मन


बक्सर | 1st News Bihar
सदर प्रखंड के चुरामनपुर स्थित ट्रिनिटी कॉन्वेंट स्कूल में रविवार को नवांकुर प्रवेश महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रोस्पेक्टस लॉन्चिंग, नवांकुर प्रवेश तथा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभ उद्घाटन रेडक्रॉस के पूर्व चेयरमैन एवं शिवरात्रि अस्पताल के प्रबंधक डॉ. आशुतोष सिंह, डेंटल सर्जन डॉ. पूजा सिंह, विद्यालय के उप प्रबंधक धर्मेंद्र पांडेय तथा अकैडमिक प्रबंधक आशुतोष दुबे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। जूनियर वर्ग के बच्चों ने वेलकम डांस के माध्यम से अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत के साथ हुई।

अतिथियों द्वारा प्रोस्पेक्टस का विधिवत लोकार्पण किया गया। इस दौरान स्वस्तिवाचन से वातावरण शांत एवं मंत्रमय हो गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ. आशुतोष सिंह ने कहा कि ट्रिनिटी कॉन्वेंट स्कूल अपने क्षेत्र के नौनिहालों के भविष्य निर्माण के लिए सराहनीय कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के बच्चों में आत्मविश्वास का स्तर काफी बेहतर है और कम शुल्क में भी यह विद्यालय बच्चों को बड़े स्कूलों जैसी गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और नवाचार प्रदान कर रहा है।

विद्यालय के उप प्रबंधक धर्मेंद्र पांडेय ने विद्यालय की कार्ययात्रा पर प्रकाश डालते हुए बताया कि वर्ष 2019 से स्कूल निरंतर विभिन्न थीम आधारित शैक्षणिक एवं सामाजिक गतिविधियों पर कार्य कर रहा है।
2019 में परिवर्तन, 2020 में आशावान, 2021 में प्रेरणा, 2022 में एक जन एक वृक्ष, 2023 में नवाचार, 2024 में प्रगति (विज्ञान लैब व पुस्तकालय की सुविधा), 2025 में प्रोत्साहन तथा वर्ष 2026 में सृजन थीम पर कार्य किया जाएगा।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने द्रौपदी चीरहरण, महिला सशक्तिकरण और युग परिवर्तन जैसे विषयों पर आधारित नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया। नवांकुर बच्चों का नामांकन भी किया गया। विद्यालय के प्रबंधक धीरज पांडेय ने कहा कि नवांकुर बच्चों को बाज की तरह उन्मुक्त उड़ान भरने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
इस अवसर पर शिक्षक संदीप सिंह ने एनईपी (नई शिक्षा नीति) और पेन नंबर जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर अभिभावकों को जागरूक किया। कार्यक्रम में सुष्मिता, कामिनी, इशरत प्रवीन, अंजु सिंह, स्नेहा, कविता, लक्ष्मी कांत, संजना, पूजा गुप्ता, पूजा मिश्रा, निशि वर्मा, ऋषव, मुस्कान, भूपेंद्र, सनोज, सिंधु, रजनिश, राम कुमार, मनोज सिन्हा, अशोक कुमार, विनय तिवारी, तेज नारायण समेत सैकड़ों अभिभावक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन धीरज पांडेय ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन कामिनी सिंह ने किया।



