शनिवार को पांडेय पट्टी में दो घंटे बिजली आपूर्ति रहेगी बंद


बक्सर।शनिवार को मेंटेनेंस कार्य के कारण पांडेय पट्टी फीडर की बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। ग्रामीण एसडीओ रविराज ने जानकारी देते हुए बताया कि आवश्यक लाइन मेंटेनेंस और तकनीकी कार्यों को लेकर यह शटडाउन किया जा रहा है।
उन्होंने बताया कि दिन के 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक पांडेय पट्टी फीडर से जुड़े पाइथन स्टिक लाइब्रेरी क्षेत्र सहित आसपास के इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। इस दौरान लाइन मेंटेनेंस एवं अन्य जरूरी तकनीकी कार्य किए जाएंगे।
बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय से पहले अपने आवश्यक कार्य निपटा लें, ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।
ग्रामीण एसडीओ ने बताया कि ठंड के मौसम को देखते हुए साउथ बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा सुरक्षित, निर्बाध और गुणवत्ता वाली बिजली आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से मेंटेनेंस कार्यों को तेज किया गया है।



