Blog

भीषण ठंड का असर: बक्सर में कक्षा 1 से 8 तक के स्कूल 8 जनवरी तक बंद, डीएम का आदेश

बक्सर जिले में मौसम में आए अचानक परिवर्तन और अत्यधिक ठंड को देखते हुए जिला प्रशासन ने बच्चों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के मद्देनज़र एहतियातन बड़ा निर्णय लिया है।

जिलाधिकारी बक्सर श्रीमती साहिला द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के सभी सरकारी एवं निजी विद्यालयों (प्री-स्कूल एवं आंगनबाड़ी केंद्रों सहित) में कक्षा 1 से 8 तक की सभी शैक्षणिक गतिविधियों पर दिनांक 05 जनवरी 2026 से 08 जनवरी 2026 तक पूर्ण रूप से रोक लगा दी गई है।
वहीं, कक्षा 9 से ऊपर की कक्षाओं का संचालन ठंड को ध्यान में रखते हुए प्रातः 10:30 बजे से अपराह्न 03:30 बजे तक किया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को ठंड से होने वाले संभावित स्वास्थ्य जोखिम से बचाया जा सके।

विद्यालय प्रबंधन को निर्देशित किया गया है कि वे जिलाधिकारी के आदेश के अनुरूप अपने विद्यालयों की समय-सारिणी में आवश्यक बदलाव करें। हालांकि, प्री-बोर्ड एवं बोर्ड परीक्षा से संबंधित विशेष कक्षाएं एवं परीक्षाएं इस आदेश से मुक्त रखी गई हैं।

यह आदेश 05 जनवरी 2026 से लागू होकर 08 जनवरी 2026 तक प्रभावी रहेगा। जिला प्रशासन ने शिक्षा विभाग, समेकित बाल विकास परियोजना, नगर निकायों एवं पुलिस प्रशासन को निर्देश दिया है कि आदेश का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए, ताकि जिले के बच्चों के स्वास्थ्य एवं सुरक्षा की पूर्ण रूप से रक्षा हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!