Others

हरि नाम की गूंज से भक्तिमय हुआ बक्सर, मुनीम चौक के पांडेय भवन में अखंड हरिकीर्तन

बक्सर शहर के मुनीम चौक स्थित पांडेय भवन में सोमवार को अखंड हरिकीर्तन का भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन किया गया। इस पावन कार्यक्रम का आयोजन बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन सह वरिष्ठ अधिवक्ता  सूबेदार पांडेय के पौत्र एवं पत्रकार पंकज पांडेय द्वारा किया गया।
कीर्तन के शुभारंभ के साथ ही पूरा परिसर भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा से सराबोर हो उठा। अखंड हरिकीर्तन के दौरान “हरि नाम” की गूंज से वातावरण पूरी तरह राममय बन गया। ढोलक, मंजीरा और करताल की मधुर ध्वनि के साथ प्रस्तुत भजन-कीर्तन ने श्रद्धालुओं को भक्ति रस में डुबो दिया। श्रद्धालु पूरे मनोयोग से भगवान के नाम का स्मरण करते हुए आध्यात्मिक शांति का अनुभव करते नजर आए।
इस धार्मिक आयोजन में समाज के विभिन्न वर्गों के प्रबुद्धजनों की गरिमामयी उपस्थिति रही। प्रमुख रूप से शिवजी पांडेय (प्रोफेसर), राजीव पांडेय (अधिवक्ता), रमाकांत तिवारी, जैनेंद्र पांडेय, ऋतुराज पांडेय, पीयूष पांडेय सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।
सभी उपस्थित लोगों ने इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम समाज में आपसी सौहार्द, सकारात्मक ऊर्जा और आध्यात्मिक चेतना को मजबूत करते हैं। अखंड हरिकीर्तन के माध्यम से पूरे बक्सर शहर में भक्ति और शांति का संदेश प्रसारित हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!